GST Rate Cut From Today:त्योहारों से पहले भारत सरकार का GST कट का तोहफा आम जनता के लिए गर्मियों में AC की ठंडी हवा से कम नहीं। आज 22 सितंबर है यानी पूरे देश में शारदीय नवरात्र के आरंभ होने का दिन, और आज नवरात्रि के पहले ही दिन सरकार ने आम आदमी को ये गिफ्ट दिया है। जिसके चलते डेली यूज में इस्तेमाल होने वाले 99% (जैसे दूध, किराना, इलेक्ट्रॉनिक्स, कारें आदि) सस्ते हो गए हैं।
आज 22 सितंबर है, और आज से पूरे देश में GST 2.0 लागू हो गया है। भारत सरकार ने आम जनता को यह तोहफा नवरात्रि के पहले ही दिन दिया है। GST 2.0 के लागू होने से दैनिक उपयोग की कई चीजों के दाम घट गए हैं, जिनमें दूध, ब्रेड और सब्जियां भी शामिल हैं।बता दें कि GST सुधार लागू होने से ठीक एक दिन पहले, रविवार यानी 21 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे ‘बचत उत्सव’ की शुरुआत करार दिया था। साथ ही उन्होंने दावा किया कि इससे गरीब और मध्यम वर्ग सभी की बचत होगी। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर वे कौन-कौन सी चीजें हैं जिनके दाम कम हुए हैं? तो आइए जानते हैं ऐसी 20 चीजों के बारे में, जिनकी कीमतों में गिरावट आई है।
रोजमर्रा के ज़रूरी सामान अब पहले से सस्ते
22 सितंबर से पूरे देश में GST 2.0 लागू हो गया है, और इसके साथ ही आम आदमी की जेब पर बोझ हल्का हो गया है। सरकार के इस टैक्स सुधार का असर सीधे उन चीज़ों पर पड़ा है जो हर घर में रोजाना इस्तेमाल होती हैं — जैसे दूध, ब्रेड, दालें, सब्ज़ियाँ, और यहां तक कि बच्चों के स्टेशनरी आइटम्स भी।
सरकार के अनुसार, अब करीब 99% घरेलू उपयोग की वस्तुओं पर टैक्स कम या खत्म कर दिया गया है, जिससे आम लोगों की रोज़ की खरीदारी में अच्छी-खासी बचत होगी। आइए जानते हैं इन बदलावों का असर किन-किन चीज़ों पर पड़ा है:
पहले इस दूध पर 5%GST लगता था, अब इसे जीरो टैक्स कैटेगरी में डाल दिया गया है।1 लीटर टोंड UHT मिल्क ₹77 से घटकर ₹75 हो गया और 450ml पैक ₹33 से घटकर ₹32। अमूल और मदर डेयरी जैसी कंपनियों ने इसके दाम तुरंत घटा दिए हैं।
अब तक 12% टैक्स में आने वाला पनीर अब पूरी तरह टैक्स-फ्री हो गया है। जिसके बाद 200 ग्राम पैक ₹90 से घटकर ₹80 हो गया।
किचन का अहम हिस्सा बना मक्खन भी अब पहले से सस्ता मिल रहा है। 500 ग्राम पैक ₹305से₹285 और 100 ग्राम टिकिया ₹62से₹58 हो गई।
घी पर GST 12% से घटाकर 5% कर दिया गया है। अमूल घी (1 लीटर): ₹650→ ₹610 और मदर डेयरी (1 लीटर): ₹675से₹645 पर आ गया जबकि,पतंजलि (900ml)का दम ₹780से₹731 पर आ गया।
अब आपकी मीठी पसंद भी बजट में फिट बैठेगी!
ब्रेड पर अब कोई टैक्स नहीं लगेगा, यानी 20 रुपये वाला पैक अब ₹19 में मिलेगा।
ब्रेड बेस्ड प्रोडक्ट होने के कारण अब पिज़्ज़ा भी टैक्स-फ्री है। जिसके चलते ₹100 वाला पिज़्ज़ा अब ₹95 में मिलेगा
इन सभी पर GST 12–18% से घटाकर 5% कर दिया गया है। ₹100 के नूडल्स पर अब ₹5 का टैक्स लगेगा, पहले ₹18 तक लगता था।
अब ये स्नैक्स ज्यादा जेब पर भारी नहीं पड़ेंगे। पहले 5 रुपये के पैकेट पर ₹0.60–0.90 टैक्स लगता था। इस पर अब सिर्फ ₹0.25 टैक्स देना होगा
इन प्रोडक्ट्स पर अब सिर्फ 5%GST लगेगा, पहले 18% लगता था। ₹100 बेस प्राइस वाला शैंपू अब ₹105 में मिलेगा, पहले ₹118 लगता था।
त्योहारों से पहले मिठास का बजट भी हल्का हुआ:
₹50 की चॉकलेट अब ₹44 में ₹400/kg की मिठाई पर अब सिर्फ ₹20 टैक्स लगेगा, पहले ₹72 लगता था
बच्चों की पढ़ाई से जुड़े ज़रूरी सामानों को पूरी तरह टैक्स फ्री कर दिया गया है। अब पेंसिल, नोटबुक, रबर, प्रैक्टिस बुक, लैब नोटबुक और ग्लोब जैसे एजुकेशनल आइटम्स पर कोई GST नहीं लगेगा। GST 2.0 का उद्देश्य सिर्फ आर्थिक सुधार नहीं, बल्कि सीधे आम आदमी की ज़िंदगी को आसान बनाना है।अब घर की रसोई से लेकर बच्चों की पढ़ाई और त्योहारों की मिठास तक हर जगह राहत ही राहत है।
Leave a comment