Search KhabarFast

Press ESC to close

22 सितंबर से सस्ते होंगे रोजमर्रा के सामान, जानिए किन चीज़ों पर लगेगा 0% टैक्स

22 सितंबर से सस्ते होंगे रोजमर्रा के सामान, जानिए किन चीज़ों पर लगेगा 0% टैक्स

New GST Reforms:भारत सरकार की तरफ से आम आदमी को एक बेहद खास तोहफ़ा मिलने वाला है। दरअसल, 22सितंबर 2025से नए GST रिफॉर्म लागू होने जा रहे हैं, जिसके बाद खाने-पीने की चीज़ों से लेकर डेली रूटीन के सारे सामान सस्ते हो जाएंगे। AC, TV और कार-बाइक के दाम भी काफ़ी हद तक कम हो जाएंगे।

3 सितंबर को हुई GST काउंसिल की बैठक के दौरान GST कटौती को लेकर कई बड़े फ़ैसले लिए गए। जिसके चलते अब सिर्फ़ दो GST स्लैब (5% और 18%) रखे गए हैं। अब 12 फ़ीसदी और 28 फ़ीसदी टैक्स स्लैब को समाप्त कर दिया गया है। 12% में शामिल ज़्यादातर सामानों को 5% स्लैब वाली कैटेगरी में रखा गया है। बात करें 28% वाले सामानों की तो उन्हें 18% वाले स्लैब की कैटेगरी में रखा गया है। यहाँ तक कि कुछ सामानों पर GST रेट एकदम शून्य कर दिया गया है। जिसका मतलब है कि अब इन प्रोडक्ट्स पर 0% GST रेट लागू होगा।

इन चीज़ों पर लगेगा 0% GST:

पनीर, छेना, UHT दूध, पिज़्ज़ा ब्रेड, खाखरा, चपाती या रोटी, पराठा, कुलचा और अन्य पारंपरिक ब्रेड पर जहाँ पहले 5% GST था, अब इन पर 0% GST लागू होगा।बात करें व्यक्तिगत स्वास्थ्य और जीवन बीमा की, तो इस पर पहले 18% GST लगता था, जिसे अब घटा दिया गया है। दवाइयों पर अलग-अलग तरह के GST रेट लागू थे जो अब घटाकर 0%कर दिए गए हैं।मेडिकल ग्रेड ऑक्सीजन, शार्पनर, क्रेयॉन और पेस्टल, कॉपी, नोटबुक, पेंसिल, इरेज़र — इनका GST रेट भी 12% से घटाकर 0% कर दिया गया है।

जीवन रक्षक दवाओं पर '0% GST'

यह 0% GST का तोहफ़ा केवल फूड सेक्टर तक सीमित नहीं है, बल्कि हेल्थ सेक्टर को भी इसका लाभ मिला है। कुछ जीवन रक्षक दवाओं पर और हेल्थ इंश्योरेंस पर टैक्स कम कर दिया गया है। इसका मतलब यह है कि इन दवाओं और इंश्योरेंस प्रीमियम की कीमतें काफ़ी कम हो जाएंगी। यहाँ तक कि 33 दवाओं पर से GST हटा दिया गया है। मेडिकल में इस्तेमाल होने वाले ऑक्सीजन पर पहले 12% GST था, जिसे अब हटा दिया गया है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा में दमकल कर्मचारियों पर बड़ी कार्रवाई, 25 से ज्यादा कर्मचारियों पर गिरी गाज

Haryana News: हरियाणा में दमकल कर्मचारियों की हड़ताल के बीच सरकार की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। प्रदेशभर में 25 से ज्यादा दमकल कर्मचारियों को निलंबन और सेवा समाप्ति से जुड़े आदेश जारी किए गए हैं। सरकार की इस कार्रवाई के बाद कर्मचारी संगठनों में भारी आक्रोश है। भिवानी में कर्मचारियों ने सरकार के आदेशों की प्रतियां फूंककर विरोध जताया और साफ शब्दों में चेतावनी दी। निलंबन और बर्खास्तगी की कार्रवाई से आंदोलन दबने वाला नहीं है, बल्कि अब इसे और तेज किया जाएगा।

अंकित शर्मा हत्याकांड में उम्रकैद के खिलाफ ताहिर हुसैन की अपील पर दिल्ली हाई कोर्ट तैयार, पुलिस से मांगा जवाब

Tahir Hussain: दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को ताहिर हुसैन द्वारा दायर अपील पर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया। ताहिर हुसैन ने अंकित शर्मा हत्याकांड में अपनी दोषसिद्धि और सजा को चुनौती दी है। सूचना एवं संचार सूचना अधिकारी अंकित शर्मा की फरवरी 2020 में उत्तर पूर्वी दिल्ली दंगों के दौरान दयालपुर इलाके में हत्या कर दी गई थी।

'नक्शे से नाम मिटा देंगे...' पीएम मोदी की फोटो हटाने पर पाकिस्तान को किसने दी सीधी चेतावनी

Pakistan Gets Warning: पाकिस्तान अपनी ओछी हरकतें करना नहीं छोड़ रहा है। किर्गिस्तान में आयोजित की गई एससीओ सम्मेलन के दौरान भी पाकिस्तान अपनी हरकत से बाज नहीं आया है। हद तब हो गई जब पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने SCO के मंच की एक तस्वीर शेयर की जिसमें पीएम मोदी को क्रॉप कर दिया गया था।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast