
Earthquake News: जम्मू-कश्मीर में आज दोपहर 12:30 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इसी के साथ पाकिस्तान के इस्लामाबाद में भी भूकंप से धरती हिली है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भूकंप की तीव्रता 5.8 मापी गई है। भूकंप के झटकों से लोग डरकर अपने घरों से बाहर आ गए।
वहीं, नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) ने भूकंप की तीव्रता 5.8 मापी थी। लेकिन बाद में ये तीव्रता कम होकर 5.3 हो गई। फिलहाल, अभी तक इस भूकंप से किसी भी जान-माल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई।
क्यों आते हैं भूकंप?
दरअसल, धरती की मोटी परत जिसे क्टोसनिक प्लेट्स कहा जाता है, वह अपनी जगह से खिसकती रहती है। ये प्लेधट्स अमूमन हर साल करीब 4-5मिमी तक अपने स्थान से खिसक जाती हैं। ये क्षैतिज और ऊर्ध्वाधर , दोनों ही तरह से अपनी जगह से हिल सकती हैं। इस क्रम में कभी कोई प्लेट दूसरी प्लेट के निकट जाती है तो कोई दूर हो जाती है। इस दौरान कभी-कभी ये प्लेट्स एक-दूसरे से टकरा जाती हैं। ऐसे में ही भूकंप आता है और धरती हिल जाती है। ये प्लेटें सतह से करीब 30-50किमी तक नीचे हैं।
कैसे करें बचाव?
अगर अचानक भूकंप आ जाए तो घर से बाहर खुले में निकल जाएं। यदि आप घर में फंस गए हों तो बेड या मजबूत टेबल के नीचे छिप जाएं। घर के कोनों में खड़े होकर भी खुद को बचा सकते हैं। भूकंप आने पर लिफ्ट का प्रयोग बिल्कुल न करें। खुले स्थान में जाएं, पेड़ व बिजली की लाइनों से दूर रहें। इसके अलावे भूकंप रोधी मकान भी उतने ही जरूरी होते हैं। यह हालांकि बहुत महंगा नहीं होता, पर इसे लेकर लोगों में जागरूकता की कमी के कारण अक्स र लोग इसकी अनदेखी कर बैठते हैं।
Leave a comment