
PM Modi-CM Yogi Meet: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे। इन मुलाकातों ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। क्योंकि माना जा रहा है कि उत्तर प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष के चयन और अन्य संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा हुई।
CM योगी ने की PM मोदी से मुलाकात
बता दें, सीएम योगी ने सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आधिकारिक आवास पर मुलाकात की, जो करीब 40मिनट तक चली। इसके बाद सीएम योगी जेपी नड्डा के आवास पर पहुंचे और फिर शाम को गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की। इन मुलाकातों बेहद अहम माना जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष का चयन लंबे समय से चर्चा का विषय बना हुआ है। वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह के कार्यकाल के बाद पार्टी नए नेतृत्व की तलाश में है। सूत्रों के अनुसार, इन मुलाकातों में नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर गहन मंथन हुआ। साथ ही, योगी सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार और जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन जैसे मुद्दों पर भी बातचीत हुई।
मंत्रिमंडल विस्तार और जेवर एयरपोर्ट
मुलाकातों के दौरान योगी सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार पर भी चर्चा हुई। सूत्रों के मुताबिक, साल 2026 की होली के बाद मंत्रिमंडल में नए चेहरों को शामिल किया जा सकता है, ताकि 2027 के चुनावों के लिए एक मजबूत टीम तैयार की जा सके। इसके अलावा, जेवर एयरपोर्ट के लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर भी बातचीत हुई, जो उत्तर प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण परियोजना है। ऐसै माना जा रहा है कि यह मुलाकात उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा सत्र, पार्टी कार्यकर्ताओं की चिंताओं और विपक्षी दलों के खिलाफ रणनीति बनाने के लिए भी हो सकती है।
Leave a comment