Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा की IMT में सुखना झील जैसा होगा डेवलपमेंट, 36 एकड़ जमीन पर विकसित होगा सुंदर टूरिस्ट स्पॉट

हरियाणा की IMT में सुखना झील जैसा होगा डेवलपमेंट, 36 एकड़ जमीन पर विकसित होगा सुंदर टूरिस्ट स्पॉट

Sukhna Lake Model Haryana: हरियाणा के औद्योगिक क्षेत्र IMT मानेसर की जमीन का कायाकल्प किया जा रहा है। दरअसल, यहां की 36 एकड़ जमीन पर बने गोल्फ कोर्स की जगह अब उद्यमियों की मांग पर इसे चंडीगढ़ की प्रसिद्ध सुखना झील की तर्ज पर विकसित की जा रहा है। यह परियोजना न केवल इलाकों को नया पर्यटन केंद्र बनाएगी, बल्कि HSIIDC को अतिरिक्त राजस्व भी उपलब्ध कराएगी।

रखरखाव में आई कमी

उद्यमियों ने बताया कि IMT मानेसर में बना गोल्फ कोर्स लगभग 20 साल पहले बनाया गया था। जिसका आज तक कोई उपयोग नहीं किया गया। उनका कहना है कि गोल्फ कोर्स बनने का बाद इसका रखरखाव सही तरह से नहीं किया गया, जिस वजह से घास बढ़ गई है, दीवारें सड़ने लगी और पूरी इमारत की हालत बद से बदतर हो गई। इसका सबसे ब़ड़ा कारण  है कि रखरखाव समिति का गठन ही नहीं हुआ।

Also read: Haryana: हरियाणा में फैमिली ID को लेकर बड़ी खबर, अब लोगों को मिलेगी ये सुविधाएं

सुखना झील की तर्ज पर होगा तैयार

जिसके बाद अब इसे सुखना झील की तर्ज पर दोबारा तैयार किया जा रहा है। इसके तैयार होने से इसे शादी-विवाह, कॉर्पोरेट इवेंट्स, सांस्कृतिक कार्यक्रम और पर्यटन गतिविधियां जैसे आयोजनों के लिए  इस्तेमाल में लाया जाएगा। इसके अलावा यहां सप्ताह में एक दिन साप्ताहिक बाजार भी लगाया जा सकता है। इसमें घूमने-फिरने के लिए वॉकवे, ग्रीन जोन, बैठने की व्यवस्था और इवेंट स्पेस शामिल किए जा सकते हैं।

बता दें, IMT मानेसर हरियाणा का प्रमुख औद्योगिक केंद्र है, जहां ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स और अन्य उद्योगों की बड़ी संख्या में इकाइयां संचालित हैं। ऐसे में 36 एकड़ की इस जमीन का पुनरुद्धार न केवल उद्यमियों की मांग पूरी करेगा बल्कि आसपास के निवासियों और कर्मचारियों के लिए भी बेहतर सुविधा प्रदान करेगा। इस परियोजना से औद्योगिक इकाइयों को आकर्षक वातावरण मिलेगा। इससे HSIIDC को नियमित राजस्व की प्राप्ति भी सुनिश्चित होगी। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana Weather Update: अगले 3 घंटों में हरियाणा के कई जिलों में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

Haryana Weather Update: हरियाणा में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। इसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी कर दिया है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार और भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ओर से जारी ताजा अल्पअवधि मौसम पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के कई जिलों में अगले तीन घंटों के दौरान तेज धूल भरी हवाएं, गरज-चमक और बारिश होने की संभावना जताई गई है।

Punjab Civic Polls: नगर निगम और नगर पंचायत चुनावों में AAP की प्रचंड जीत, CM ने जनता का जताया आभार

Punjab Civic Polls: पंजाब के नगर निगम और नगर पंचायत चुनावों में आम आदमी पार्टी ने प्रंचड जीत दर्ज की है। जिसके बाद राज्य के मुख्यमंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जनता का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि पंजाबियों ने एक बार फिर 'आप आदमी पार्टी सरकार' के कामों पर अपनी मुहर लगा दी है। विधानसभा, लोकसभा, पंचायत चुनावों और अब नगर निगम तथा नगर पंचायत चुनावों में भी आम आदमी पार्टी ने ज़बरदस्त जीत हासिल की है। हमारे उम्मीदवारों ने 90% से ज़्यादा नगर परिषदों में जीत दर्ज की है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast