Search KhabarFast

Press ESC to close

बिहार में नीतीश कुमार, सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा की तिकड़ी फिर चमकी, बीजेपी विधायक दल का फैसला

बिहार में नीतीश कुमार, सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा की तिकड़ी फिर चमकी, बीजेपी विधायक दल का फैसला

Bihar Govt Formation:  बिहार की सियासत में एक बार फिर नीतीश कुमार, सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा की पुरानी तिकड़ी की वापसी तय हो गई है। विधानसभा चुनाव 2025 में ऐतिहासिक जीत के बाद राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने नई सरकार बनाने की तैयारी पूरी कर ली है। मंगलवार को बीजेपी विधायक दल बैठक में वर्तमान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा के नाम पर आधिकारिक मुहर लग गई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में नई कैबिनेट 20 नवंबर को गांधी मैदान में शपथ लेगी। जानकारी के अनुसार, शपथ समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। 

चुनावी जीत के बाद NDA की रणनीति

मालूम हो कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में NDA ने 243 सीटों में से 202 पर कब्जा जमाकर तीन-चौथाई बहुमत हासिल किया। बीजेपी को सर्वाधिक 89 सीटें मिलीं, उसके बाद JD(U) को 85, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 19, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) को 5 और राष्ट्रीय लोक मोर्चा को 4। विपक्षी महागठबंधन (RJD-कांग्रेस-राष्ट्रवादी कांग्रेस) मात्र 41 सीटों तक सिमट गया।

इस जीत के बाद बीजेपी ने दो उपमुख्यमंत्री पदों को बरकरार रखने का फैसला लिया, जिसमें पिछड़ी जाति (कुशवाहा) से सम्राट चौधरी और भूमिहार समुदाय से विजय सिन्हा का नाम पर मुहर लगा दी है। पटना में बीजेपी की विधायी दल बैठक में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा 'यह जीत बिहारवासियों का विश्वास है। नीतीश जी के नेतृत्व में विकास की गति तेज होगी।' विजय सिन्हा ने RSS मुख्यालय से लौटने के बाद कहा 'स्पीकर पद पर भी NDA का दावा मजबूत है, लेकिन गठबंधन धर्म निभाया जाएगा।'

पुराने चेहरे' पर फिर जताया भरोसा

सम्राट चौधरी (तरापुर से विजयी) और विजय कुमार सिन्हा (लखीसराय से विजयी) वर्तमान सरकार में ही उपमुख्यमंत्री हैं। चुनाव परिणामों में दोनों ने जीत दर्ज की। चौधरी ने RJD के अरुण कुमार को 1,22,480 वोटों से हराया, जबकि सिन्हा ने कांग्रेस के अमरेश कुमार को 63,744 वोटों से पीछे छोड़ा। बीजेपी नेताओं का मानना है कि इन दोनों का अनुभव नई सरकार को स्थिरता देगा। पूर्व उपमुख्यमंत्री रह चुके चौधरी ने कहा 'बिहार में अपराध और भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी। NDA की एकजुटता ही हमारी ताकत है।' सिन्हा ने विपक्ष के आरोपों पर पलटवार किया और कहा 'RJD की हार से उपजी हताशा ही इन हमलों का कारण है।'

NDA की पहली सूची में 18 संभावित मंत्रियों के नाम हैं, जिसमें बीजेपी को 10-12, JDU को 8-10 और बाकी सहयोगियों को 4-5 पद मिलने की संभावना है। सम्राट चौधरी, मंगल पांडेय, राजनिश सिंह जैसे नाम उपमुख्यमंत्री और मंत्री पदों के लिए प्रमुख हैं। चिराग पासवान की LJP(RV) एक मंत्री पद की मांग कर रही है, जबकि HAM और RLM को एक-एक।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

मुर्शिदाबाद में कांग्रेस के दिग्गज अधीर रंजन चौधरी पर हमला, TMC-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भिड़ंत

West Bengal Election:पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव करीब आते देख चुनाव प्रचार तेज हो गया है। राजनीतिक दल अपनी तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। इस दौरान बंगाल से हिंसा की खबर भी सामने आ रही है।

AAP के सभी आरोपों का जवाब राघव चड्ढा ने दिया, कहा- घायल हूं, इसलिए घातक...

Raghav Chaddha Lashehs Out On AAP:राघव चड्ढा और आम आदमी के बीच खाई बढ़ती जा रही है। 3 अप्रैल को आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा पर निशाना साधते हुए गंभीर आरोप लगाए। अब राघव चड्ढा ने वीडियो नोट जारी करते हुए आम आदमी पार्टी पर पलटवार किया है।

अपने घर में अलग-थलग पड़े राहुल! थरूर से लेकर कमलनाथ तक मिला रहे मोदी सरकार की 'हां में हां'?

Rift In Congress: पश्चिम एशिया में जारी तनाव को लेकर राहुल गांधी मोदी सरकार के रुख को लेकर आक्रामक है और सरकार की विदेश नीति की आलोचना कर रहे हैं। अब इसी बात को लेकर कांग्रेस के भीतर मतभेद हो गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast