
Nayab Singh Saini Death Threats: हरियाणा विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत के बाद कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की चर्चा खूब हो रही है। इस बीच नायब सिंह सैनी को जान से मारने मिली है। हालांकि,पुलिस ने धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार, 8 अक्टूबर को यह धमकी एक व्हाट्सऐप ग्रुप में दी गई। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने कार्रवाई करके आरोपी को गिरफ्तार करके पूछताछ शुरु कर दी है। बता दें, बीते चुनाव में नायब सिंह के नेतृत्व में भाजपा ने प्रदेश में सबको चौंकाते हुए शानदार जीत दर्ज की है। लोकसभा चुनाव के प्रदर्शन के बाद बीजेपी में आई निराशा को हरियाणा चुनाव के परिणाम ने खत्म कर दिया है।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, 8 अक्टूबर को “सोमबीर राठी जुलाना हलका” नाम के एक व्हाट्सऐप ग्रुप में अजमेर नाम के एक शख्स ने लिखा था कि जो भी हरियाणा का मुख्यमंत्री बनेगा, उसे मैं गोली मार दूंगा। जिस तरह गोडसे ने गांधी को मारी थी। इस चैट के आधार पर पुलिस ने जींद के दवरार गांव का निवासी अजमेर को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस ने कहा कि अजमेर ने 8 अक्टूबर को यानी हरियाणा चुनाव के मतगणना के दिन व्हाट्सऐप ग्रुप में जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस के संज्ञान में जैसे ही यह मामला आया, हमने अजमेर के खिलाफ FIR दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। बता दें, धमकी देने वाले शख्स के खिलाफ ITएक्ट के तहत केस दर्स किया गया है।
चुनाव में भाजपा मिली बड़ी जीत
गौरतलब है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में BJP को बड़ी जीत मिली है। लगातार तीसरी बार भाजपा हरियाणा में सरकार बनाने वाली है। वहीं, नायब सिंह दूसरी बार सीएम पद की शपथ लेंगे। 17 अक्टूबर को नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री पद कीशपथ लेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा भाजपा शासित राज्यों के सीएम और डिप्टी सीएम भी मौजूद रहेंगे। बता दें, भाजपा को विधानसभा चुनाव में 48 सीटों पर जीत मिली थी। वहीं, कांग्रेस को 37 सीटों पर जीत मिली। जो तीन निर्दलीय को जीत मिली थी, उन्होंने भाजपा को समर्थन दे दिया है। इसके साथ ही विधानसभा में BJPके पास कुल 51 विधायक हो गए हैं।
Leave a comment