Mysterious Temple: कला और रहस्य का अद्भूत नमूना है ह्म्पी का ये मंदिर, खंभों से निकलता है संगीत

Mysterious Temple: कला और रहस्य का अद्भूत नमूना है ह्म्पी का ये मंदिर, खंभों से निकलता है संगीत

Mysterious Temple: भारत में कई सारे मंदिर है हर मंदिर अपने अंदर कोई न कोई रहस्य समेटे हुए कुछ मंदिरों के कुछ ऐसे रहस्य हैं जो आज तक अनसुलझे हैं ऐसा ही एक मंदिर कर्नाटक के हम्पी में है। कर्नाटक के हम्पी में विट्ठल मंदिर स्थित है जो अद्भूत कला है नमूना है।

भगवान विष्णु को ही विट्ठल नाम से जाना जाता है। इस मंदिर की सबसे बड़ी खासियत है कि इसके पिलर्स से संगीत निकलता है कैसे संगीत निकलता है ये आज भी रहस्य बना हुआ है। इस मंदिर में 56 संगीतमय खंभे हैं, जो सारेगामा पिलर्स के रूप में प्रसिद्ध हैं। इन खंभों में से संगीतमय निकलता है। जब भी कोई खंभों को छूता है तो पिलर्स से संगीत निकलता है जो साफ सुना जा सकता है।

सात स्तंभों से घिरा मंदिर

मंदिर के मुख्य खंभों को म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स के आकार में बनाया गया है। इसके साथ ही मुख्य स्तंभ सात छोटे स्तंभों से घिरा हुआ है और इन स्तंभों से आने वाले स्वरों की आवाज अलग होती है। चंदन की लकड़ी के साथ खंभे को हिट करने पर यहां से आपको संगीत सुनाई देगा।

15वीं शताब्दी में हुआ था निर्माण

15वीं शताब्दी में इस मंदिर का निर्माण हुआ था। भगवान विष्णु को समर्पित इस मंदिर को विजयनगर साम्राज्य के देवराय द्वितीय ने करवाया था। मंदिर के मूर्तियों को अंदर के गर्भगृह में रखा गया है, जहां सिर्फ केवल मुख्य पुजारी ही प्रवेश कर सकते हैं। वहीं मंदिर का छोटा गर्भगृह आम जनता के लिए खुला है, वहीं स्मारकीय सजावट बड़े गर्भगृह में देखी जा सकती है। इस मंदिर के परिवेश में मौजूद एक पत्थर का रथ है, जो मंदिर के आकर्षण को बढ़ाता है। परिसर की पूर्वी दिशा में स्थित यह रथ वजनदार होने के बावजूद इसके पत्थर के पहियों की मदद से इसे स्थानांतरित किया जा सकता है।

Leave a comment