"मेरा बेटा चला गया , बूढ़े मां-बाप का सहारा बनता...", आरोपी को बेल देने पर अक्षत की मां का पुलिस से भावुक सवाल

Gurugram Accident Case: गुरुग्राम में कार और बाइक की भिड़त में अक्षत की मृत्यु हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने कार चालक को बेल दे दी है। जिसके बाद अक्षय की मां ने पुलिस से भावुक सवाल पूछे हैं। उन्होंने अपना दर्द जाहीर करते हुए कहा कि प्रशासन ने उसे जमानत क्यों दी। उन्होंने कहा कि मेरा 21साल का  बेटा चला गया। आगे चलकर बूढ़े मां-बाप का सहारा बनता। आज आरोपी ने मेरे साथ किया है। कल किसी और की जान लेगा।

हमें न्याय मिलेः अक्षत की मां

अक्षत की मां ने कहा कि हमारी स्थिति बात करने लायक नहीं है। उन्होंने कहा कि बस हम यही चाहते हैं कि न्याय नहीं मिले। हमें नहीं मालूम ऐसे मामलों में क्या कानून है ? आरोपी को क्यों छोड़ा गया ?  उन्होंने कहा कि जिसकी वजह से हादसा हुआ है। उसकी उम्र 25साल है। अगर उसने पहले भी ऐसा किया है तो आगे भी करेगा। अक्षत की मां ने कहा कि जिसने हमारे बच्चे को मारा। उसे ऐसी सजा मिले कि किसी और के साथ ऐसा ना हों।                      

अक्षत के दोस्त ने पुलिस पर लगाया आरोप                               

अक्षत का दोस्त प्रद्दुमन इस घटना के दौरान अक्षत के साथ मौजूद थे। उनका कहना है कि घटना के दिन पुलिस ने फुटेज नहीं ली। जबकि पुलिस ने इसे देखा था। आरोपी कार चलाक गलत लेन में कार चला रहा था। जो हाई स्पीड से गाड़ी चलाने की लेन है। हादसे के तीन बाद पुलिस ने फुटेज के लिए मुझसे संपर्क किया। जबकि आरोपी इससे पहले ही जमानत पर बाहर आ चुका था। आरोपी को रविवार और सोमवार को छुट्टी होने के बावजूद जमानत मिल गई।                 

क्या है पूरा मामला  ?           

दरअसल, दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम से एक वीडियो सामने आया था। उस वीडियो में बाइक और कार के बीच टक्कर होती दिख रही थी। इस हादसे में बाइक चला रहे अक्षत गर्ग नाम के युवक की मौत हो गई थी। बता दें कि मृतक अक्षत बाइक चला रहे थे। तभी उल्टी दिशा से आ रही एक कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही अक्षत उछल कर सड़क पर जा गिरा। हालांकि एम्बुलेंस पहुंची लेकिन अक्षत तब तक अक्षत की मौत हो गई है।   

Leave a comment