Muzaffarpur Crime: अनजान कॉल से प्यार चढ़ा परवान, फिर प्रेमी ने दरिंदगी की पार की हदें

Muzaffarpur Crime: अनजान कॉल से प्यार चढ़ा परवान, फिर प्रेमी ने दरिंदगी की पार की हदें

Muzaffarpur Crime: बिहार के मुजफ्फरपुरसे एक सनीसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने अपनी प्रेमिका के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी। युवक पहले अपनी प्रेमिका को बाइक पर घुमाने के लिए गया फिर सुनसान इलाके में ले जाकर उसके साथ मारपीट की। इससे भी जब उसका मन नहीं भरा तो उसने तीन दोस्तों को बुला कर अपनी प्रेमिका का गैंगरेप किया। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

ये पूरा मामला अहियापुर थाना क्षेत्र का है। पीड़िता के अनुसार, वो सदर थाना क्षेत्र की रहने वाली है। 5 साल पहले उसे एक रॉग नंबर से मिस्ड कॉल आई थी। ये नंबर राजू कुमार नाम के युवक का था। राजू अहियापुर थाना क्षेत्र का रहने वाला था। मिस्ड कॉल आने के बाद दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया। बातचीत करते करते दोनों एक दूसरे के दोस्त बन गए। फिर दोस्ती प्यार में बदल गई। देखते ही देखते दोनों का प्यार परवान चढ़ गया। दोनों मिलने लगे थे। अक्सर ही राजू युवति को अपनी बाइक पर बिठा कर घुमाने ले जाता था।

नशे में था आरोपी

 ऐसे में वारदात वाले दिन जब राजू ने युवति को मिलने के लिए बुलाया तो युवति मान गई और राजू उसको लेकर अहियापुर इलाके में घुमाने ले आया। राजू युवती को अपने साथ सुनसान इलाके में लीची के एक बगीचे में ले आया जहां उसने अपने तीन दोस्तों को भी कॉल करके बुला लिया। राजू शराब के नशे में था वो युवती के साथ जबरदस्ती करने लगा। जब वो नहीं मानी तो उसने युवती को जान से मारने की धमकी दे दी। इतने में ही उसके तीनों दोस्त वहां पहुंच गए। फिर चारों ने युवती के साथ रेप किया। जिसके बाद आरोपी युवती को वहां छोड़कर भाग गए।

मामला हुआ दर्ज

फिर युवती ने पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। जांच में जुटी पुलिस ने मुख्य आरोपी राजू को गिरफ्तार कर लिया है और बाकियों की जांच कर रही है।

Leave a comment