पढ़ाई के बदले हत्या! दिल्ली में सनकी बेटा ने माता-पिता के साथ बहन को उतारा मौत के घाट

पढ़ाई के बदले हत्या! दिल्ली में सनकी बेटा ने माता-पिता के साथ बहन को उतारा मौत के घाट

Triple Murder In Delhi:  दिल्ली के नेब सराय हुए ट्रिपल मर्डर केस की गुत्थी सुलझ गई है। बेटे ने अपने माता-पिता के साथ बहन की हत्या क्यों की, ये सारी बातों का खुलासा हो गया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पिता उसे पढ़ाई लिखाई के लिए डांटते रहते थे लेकिन पढ़ाई में उसका मन नहीं लगता था। आरोपी ने बताया कि पहले उसने बहन, फिर पिता और आखिर में मां का गला रेता था।   

आरोपी ने बताया कि उसने अपनी बहन का गला रेता था फिर सीढ़िया चढकर ऊपर गया। वहां पिता-माता की हत्या कर दी। उसके बाद खून से सने कपड़े और चाकू को जिम वाले बैग में ले जाकर ठीकाने लगाया। जब वो वापस आया तो जहां-तहां खून के धब्बे लग गए थे। उस जगह को उसने साफ किया था। बताया जा रहा है कि आरोपी दिल्ली विश्वविधद्यालय के एक कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस का पढ़ाई कर रहा है।                                                                             

सेना के अधिकारी रह चुके हैं आरोपी के पिता                            

एक अधिकारी ने कहा कि नेब सराय इलाके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी युवक की 20साल का है। पुलिस ने खून से सने कपड़े और अपराध में इस्तेमाल किए गए चाकू को जंगल से बरामद कर लिया है। वहीं, मृतको की पहचान राजेश, कोमल और कविता के रूप में हुई है। राजेश कुमार सेना से रिटायर थे और फिलहाल सिक्योरिटी ऑफिसर के रूप में काम कर रहे थे। उनकी पत्नी गृहणी थी और बेटी पढ़ाई कर रही थी।        

अलग-थलग महसूस कर रहा था आरोपी                     

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह घर में अलग-थलग महसूस कर रहा था। उनके माता-पिता उसकी बहन को ज्यादा मानते थे। उसने कहा कि उसको पढ़ाई नहीं करने पर डांटा जाता था। कुछ दिन पहले ही उसको पढ़ाई नहीं करने पर अपमानित किया गया था। साथ ही आरोपी ने बताया कि उसके माता-पिता उसकी बहन को सारी प्राप्टी नाम करने जा रहे थे। इससे वो नाराज हो गया और उसने हत्या करने का फैसला किया।                                                      

Leave a comment