Mumbai Crime: मोहब्बत बनी सनक! बीच सड़क पर प्रेमी ने प्रेमिका पर रिंच से वार करके उतारा मौत के घाट

Mumbai Crime: मोहब्बत बनी सनक! बीच सड़क पर प्रेमी ने प्रेमिका पर रिंच से वार करके उतारा मौत के घाट

Mumbai Crime: मुंबई से सटे वसई से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक प्रेमी ने प्रेमिका की सड़क पर निर्मम हत्या कर दी। हत्या का लाइव फुटेज सोशल मीडिया तेजी से वायरल हो रहा है। ये घटना मंगलवार की सुबह 8.30 बजे की बताई जा रही है। मृतक लड़की का नाम आरती यादव बताया जा रहा है उसकी उम्र 20 साल थी।

वहीं आरोपी का नाम रोहित यादव है। सनकी आरोपी ने लड़की पर लोहे की रिंच से सिर पर कई वार किए जिससे लड़की की मौत हो गई। इस दौरान जब एक शख्स ने बीच बचाव करने की कोशिश की तो आरोपी ने उसे भी रिंच लेकर दौड़ा दिया। जिसके बाद कोई भी बीच बचाव करने नहीं आया।

लड़की पर किए 15 वार  

युवक ने लड़की पर एक एक कर 15 वार किए। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस के अनुसार, ये मामला प्रेम प्रसंग का है। आरोपी युवक और मृतका एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। अभी कुछ ही दिन पहले लड़की ने ब्रेक-अप कर लिया था।

आरोपी हुआ गिरफ्तार

आरोपी युवक को शक था कि मृतक लड़की के उससे ब्रेकअप करने के बाद वो किसी और लड़के के साथ संबंध में है। आरोपी युवक काफी गुस्से में था जिसके बाद उसने ये खौफनाक कदम उठाया। युवक ने पीछे से आकर लड़की पर रिंच से ताबड़तोड़ हमला कर दिया और लड़की की मौत हो गई। फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। मामले की आगे की जांच चल रही है।

Leave a comment