
Lawrence Bishnoi: लॉरेंस बिश्नोई की गतिविधियों और उसके गैंग की कार्रवाइयों पर मुंबई पुलिस काफी सक्रिय हो गई है। मुंबई पुलिस ने हाल ही में बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में और सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग के सिलसिले में लॉरेंस बिश्नोई और उसके गैंग के खिलाफ एक्शन लिया है। खासकर, लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई को लेकर, जिसका संबंध सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग से जोड़ा जा रहा है, मुंबई पुलिस अनमोल के प्रत्यर्पण के प्रयास में जुटी है।
इसी बीच, अमेरिका से भी एक खुशखबरी मिली है, जहाँ अनमोल बिश्नोई की लोकेशन को लेकर जानकारी मिली है, हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि वह अमेरिकी पुलिस की हिरासत में है या नहीं। इससे मुंबई पुलिस को एक बड़ा ब्रेक मिल सकता है अगर वे अनमोल को भारत वापस लाने में सफल होते हैं। बता दें कि लॉरेंश बिश्नोईइस समय गुजरात के साबरमती जेल में बंद है।
बाबा सिद्दीकी की हत्या में अनमोल का हाथ?
लॉरेंस बिश्नोई की गतिविधियों पर लगाम लगाने की कोशिश में मुंबई पुलिस ने एक्शन लेना शुरू कर दिया है, जिससे यह कहा जा सकता है कि उसकी "कमर टूटने" की संभावना को देखते हुए यह एक बड़ा कदम है। हालांकि, अंतिम परिणाम क्या होगा, यह समय ही बताएगा। मुंबई पुलिस के मुताबिक, लॉरेंज बिशनोई गुजरात के साबरमती जेल में बंद है। बाबा सिद्दीकी की हत्या में अनमोल का हाथ बताया जा रहा है।
अनमोल पर 10 लाख रुपये का इनाम
आपको बता दें कि अनमोल पर नेशनल एंवेस्टिगोटिंग एजेंसी ने 10 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की थी। उनके मुताबिक अनमोल पर कुल 18 अपराधिक मामले दर्ज हैं। वह एक भगौड़ा अपराधी है। इस पर 2022 में पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाली की हत्या शामिल होने का आरोप भी है।
Leave a comment