Mumbai Ghatkopar incident: मुंबई में तेज आंधी और बारिश के बीच बड़ा हादसा, पेट्रोल पंप पर होर्डिंग गिरने से 14 लोगों की मौत

Mumbai Ghatkopar incident: मुंबई में तेज आंधी और बारिश के बीच बड़ा हादसा, पेट्रोल पंप पर होर्डिंग गिरने से 14 लोगों की मौत

मुंबई: महाराष्ट्र के मुंबई पर बारिश और तूफान की वजह से घाटकोपर होर्डिंग ढहने से एक बड़ा हादसा हो गया। जहां एक बड़ी होर्डिंग के पेट्रोल पर गिरने से अब तक 14 लोगों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और अब तक 57 लोगों को बाहर निकाल चुकी है। घायलोंक को पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया।

घटना के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे दुर्घटनास्थल का जायजा लेने पहुंचे। मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, "यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। रेस्क्यू टीम मौके पर काम कर रही है...लगभग 57 फंसे हुए  लोगों को बाहर निकाला गया है जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों के इलाज का खर्चा सरकार द्वारा किया जाएगा और मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री सहायता निधि से 5 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा।

राष्ट्रपति ने व्यक्त किया दुख

इस हादसे पर राष्ट्रपति राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दुख व्यक्त किया। उन्होंने X पर लिखा, "मुंबई के घाटकोपर क्षेत्र में होर्डिंग गिरने से अनेक लोगों के हताहत होने का समाचार अत्यंत दुखद है। मैं शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति गहन संवेदना व्यक्त करती हूं। मैं घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं तथा राहत और बचाव कार्य की सफलता की कामना करती हूं।"

दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी- उपमुख्यमंत्री

घाटकोपर हादसे पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने कहा, "यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। एक बड़ा होर्डिंग गिरा है। कई लोगों को बाहर निकाला जा चुका है और कुछ लोगों की मृत्यु भी हुई है। अभी लोगों के फंसे होने की संभावना है। रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। इसकी जांच होगी और सरकार द्वारा दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a comment