Reliance AGM 2024: रिलायंस के निवशकों के मुकेश अंबानी ने दिया उपहार, 1:1 के अनुपात में जारी किया जाएगा बोनस

Reliance AGM 2024: रिलायंस के निवशकों के मुकेश अंबानी ने दिया उपहार, 1:1 के अनुपात में जारी किया जाएगा बोनस

Reliance AGM 2024:  रिलायंस इंडस्ट्रीज की 47वीं सालाना आम बैठक शुरू हो गई है। इसकी शुरुआत मुकेश अंबानी के संबोधन से हुई। इसके साथ ही AGM शुरू होने रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में काफी ज्यादा उछाल देखा गया। शेयर में 2 फीसदी तक बढ़ोतरी देखी गई।

मुकेश अंबानी ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे संस्थापक का दृढ़ विश्वास था कि आप रिलायंस की रीढ़ हैं और जैसे-जैसे आपकी कंपनी बढ़ती है, आप समय-समय पर पर्याप्त पुरस्कार के पात्र हैं। मुझे हमारे सभी व्यवसायों के मजबूत प्रदर्शन और उज्ज्वल भविष्य की विकास संभावनाओं पर पूरा भरोसा है। इसी विश्वास के आधार पर मैं आज आपके साथ कुछ अच्छी ख़बरें साझा करना चाहता हूं।

मुकेश अंबानी ने कहा कि आज दोपहर 1.45 बजे, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने स्टॉक एक्सचेंजों को एक नोटिस भेजा है कि निदेशक मंडल 5 सितंबर को 1:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करने पर विचार करने के लिए बैठक करेगा। जब रिलायंस बढ़ती है, तो हम अपने शेयरधारकों को अच्छा इनाम देते हैं। और जब हमारे शेयर धारकों को अच्छा इनाम मिलता है, तो रिलायंस तेजी से बढ़ता है और अधिक मूल्य बनाता है। यह पुण्य चक्र आपकी कंपनी की सतत प्रगति का गारंटर रहा है।"

मुकेश अंबानी ने दिया 2Gमुक्त भारत का नारा

2G मुक्त भारत का नारा देते हुए मुकेश अंबानी ने कहा कि जियो (Jio) ने 50 फीसदी यूजर्स को 3G से जोड़ा है। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि देश के हर कोने में आज रिलायंस के जियो पहुंच गया है और ये देश का सबसे बड़ा पेटेंट होल्डर भी बन गया है। Jio के पास 5G, 6G में 350 से ज्यादा पेटेंट हैं। कंपनी ने 5G फोन को आम आदमी तक पहुंचाया है और  2 साल में जियो के 13 करोड़ ग्राहक 5G से जुड़े हैं. अब 2G ग्राहक भी 5G में अपग्रेड हो रहे हैं।

Leave a comment