बदल रही है बांग्लादेश की तस्वीर, यूनुस सरकार ने देश के इन 9 राष्ट्रीय दिवस को किया खत्म

बदल रही है बांग्लादेश की तस्वीर, यूनुस सरकार ने देश के इन 9 राष्ट्रीय दिवस को किया खत्म

Bangladesh Govt ends National Holidays: 5 अगस्त को बांग्लादेश में तख्तापलट हुआ, जिसके बाद सब कुछ बदल गया। बांग्लादेश में हुई हिंसा के बाद लाखों लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी, कई लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा। तो वहीं, उग्रद्रवियों ने हिंदू समुदाय को अपना निशाना बनाया। इसी बीच उस समय की तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना भी बांग्लादेश छोड़कर भारत आ गई थी। जिसके बाद राज्य में मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार का गठन हुआ।

लेकिन, अब लग रहा है कि मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश का इतिहास ही मिटा देना चाहते हैं। इसके चलते पहले बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजीबुर्रहमान का घर और उनकी मूर्ति तोड़ी गई। जिसके बाद अब मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश के 9 महत्वपूर्ण राष्ट्रीय दिवसों को खत्म करने का फैसला किया है। ये वहीं नेशनल डे है, जिसकी वजह से बांग्लादेश की एक राष्ट्र के तौर पर पहचान है।

इन 9 राष्ट्रीय दिवसों को नेशनल डे की लिस्ट से हटाया

  1. बांग्लादेश में 7 मार्च को बंगबंधु के ऐतिहासिक भाषण की याद में नेशनल डे मनाया जाता है। जिसे अब रद्द कर दिया गया है।
  2. 17 मार्च को बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजीबुर्रहमान का जन्मदिन राष्ट्रीय दिवस के तौर पर मनाया जाता है। जिसे अब रद्द कर दिया गया है।
  3. बांग्लादेश में 17 मार्च को नेशनल चिल्ड्रेन्स डे मनाया जाता था। जिसे अब खत्म कर दिया गया है।
  4. बांग्लादेश में 5 अगस्त को पूर्व पीएम शेख हसीना के भाई शेख कमल का जन्मदिन मनाया जाता था। जिसे अब रद्द कर दिया गया है। 
  5. बांग्लादेश में 8 अगस्त को पूर्व पीएम शेख हसीना की मां बेगम फाजिलतुन्नेसा का जन्मदिन मनाया जाता था। जिसे अब रद्द कर दिया गया है।
  6. 15 अगस्त को बांग्लादेश का राष्ट्रीय शोक दिवस भी रद्द कर दिया गया है।
  7. बांग्लादेश में 18 अगस्त को पूर्व पीएम शेख हसीना के छोटे भाई शेख रसेल का जन्मदिन मनाया जाता था। जिसे अब रद्द कर दिया गया है। 
  8. 4 नवंबर को बांग्लादेश का राष्ट्रीय संविधान दिवस मनाया जाता था। जिसे अब रद्द कर दिया गया है। 
  9. 12 दिसंबर को डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन को बढ़ावा दिए जाने के लिए मनाया जाने वाला स्मार्ट बांग्लादेश डे भी रद्द कर दिया गया है। 

बांग्लादेश का तख्तापलट होने के बाद मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार का गठन हुआ। जिसके बाद यूनुस ने देश की जनता से वादा किया था कि 3 महीने बाद चुनाव कराए जाएंगे।

Leave a comment