Search KhabarFast

Press ESC to close

MP Road Accident : भिंड और पन्ना में बड़ा सड़क हादसा, आठ लोगों की दर्दनाक मौत

MP Road Accident :  भिंड और पन्ना में बड़ा सड़क हादसा, आठ लोगों की दर्दनाक मौत

Road accident in Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश में आज दो जगहों पर सड़क हादसे में लोगों की जान चल गई। पहला हादसे भिंड में हुआ। जहां एक तेज रफ्तार कैंटर ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं, दूसरी घटना पन्ना में हुई। जहां मंदिर से लौट रहे भाई-बहनों समेत तीन लोगों की जान चली गई। इस घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस जांच में जुट गई है।

पहला हादसा भिंड जिले के फूप थाना क्षेत्र में नेशनल हाईव के पास हुआ। जहां एक तेज रफ्तार कैंटर ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना में मशहूर गोताखोर भोला खान की मौत हो गई। हादसे में दो बच्चों की भी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस घटना की जांच में जुट गई।

कैंटर चालक वाहन लेकर फरार

फूप थाना प्रभारी सतेन्द्र भदौरिया ने बताया कि हादसे के बाद कैंटर चालक वाहन को लेकर भाग निकला। पीछा करने पर उसने कुछ दूरी पर कैंटर छोड़ दिया और फरार हो गया। उसकी तलाश में पुलिस की टीम जुटी हुई है। मृतकों के शवों को जिला अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है।

पन्ना में हुआ दूसरा हादसा

दूसरा हादसा पन्ना जिले में हुआ। जहां एक तेज रफ्तार टूरिस्ट बस ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक और उसकी दो बहनों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 19 वर्षीय लालकरन आदिवासी अपनी ममेरी बहनों अनारकली (10) और अंजलि (13) के रूप में हुई है। यह सभी लोग बड़ी देव पद्मावती मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bengal Re-Polling: बंगाल की फलता सीट से भाजपा के देबांग्शु पांडा की जीत, विरोधी को 1 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से हराया

BJP Wins Falta ByElection: बंगाल की फलता विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी देबांग्शु पांडा ने जीत हासिल की है। वहीं, तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर खान चौथे स्थान पर रहे। भाजपा की जीत पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने फलता की जनता का आभार जताया है। शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि विकास काम के जरिए जनता का कर्ज चुकाएंगे।

पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक पर बड़ी कार्रवाई, 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

बेंगलुरु में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक के मामले में राज्य सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। पीएम मोदी के दौरे के दौरान उनके तय रूट के पास विस्फोटक मिलने के बाद पुलिस विभाग पर सवाल उठे थे।

कर्नाटक में दर्दनाक हादसा, नदी में डूबने से सात महिला समेत 8 की मौत, पीएम ने किया मुआवजे का ऐलान

Karnatka News: कर्नाटक में दर्दनाक हादसा हुआ है। कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले की थट्टे हक्कालु नदी में तेज बहाव के कारण 8 लोगों की मौत हो गई है। इनमें 7 महिलाएं शामिल हैं। जबकि दो लोग लापता बताए जा रहे हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast