
नई दिल्ली: घरती पर एक से बढ़कर एक जीव पाए जाते है जो लोगों को अपनी सुंदरता और बनावट से अपनी तरफ आकर्षित करते है और हमारी प्रकृति की सुंदरता को बढ़ते है, ये जीव देखने में जितने सुंदर लगाते है उतने ही गुस्सा आने पर इंसनो के लिए जहरीले और खतरनाक साबित हो सकते है, जहरीले जीवों से इंसान डरता है और उससे दूर रहने की कोशिश करता है
आइये हम आपको कुछ ऐसे जीवों के बारे में बताते है जो देखने में सुंदर तो होते है। लेकिन साथ में बहुत जहरीले भी होते है, इन जीवों का जहर इतना खतरनाक होता है कि इनके काटने से इंसान की पल भर में मौत हो सकती है
1. फनल-वेब स्पाइडर
यह मकड़ी आस्ट्रेलिया में पाई जाती है, जिसे ऑस्ट्रेलियन फनल वेब स्पाइडर भी कहा जाता है, ये एक तरह की ऐसी मकड़ी है जिसके काटने पर इंसान की 15 मिनट के अंदर ही मौत हो जाती है, इस मकड़ी का जहर सायनाइड से भी ज्यादा जहरीला होता है, फनल वेब स्पाइडर की लगभग 40 प्रजातियां पाई जाती है
2. जेलीफिश
जेलीफिश पानी में रहने वाला एक ऐसा जीव है जो देखने में जितना सुंदर लगता है उतना ही खतरनाक और जहरीली होता है, बाकी जीव-जंतुओं में सबसे जहरीली होती है 'बॉक्स-जेलीफिश', इस फिश के काटने पर इंसान की लगभग 1 मिनट के अंदर ही मौत हो जाती है, इस फिश के एक बार के जहर से लगभग 60 लोगों की मौत हो सकती है, बॉक्स- जेलीफिशकी लगभग 51 प्रजातियां पाई जाती है
3.इंडियन रेड स्कॉर्पियन
जमीन पर रहने वाला एक छोटा सा जीव भी बहुत जहरीला होता है, इनमे से ही एक है बिच्छू ‘जिसका काटा पानी भी नही मांगता’ ,भारत में पाया जाने वाला जीव 'इंडियन रेड स्कॉर्पियन' बहुत जहरीला होता है, इस बिच्छू के काटने पर 72 घटें के अंदर इंसान की मौत हो जाती है, दुनिया भर में बिच्छू की 2,000 प्रजातियां पाई जाती हैं
4. अष्टबाहु (ऑक्टोपस)
ऑक्टोपस के बारे में तो हम सब जानते है, यह जीव हिंद महासागर और ऑस्ट्रेलिया के समुद्रों में पाया जाता है जिसमे से सबसे जहरीला होता है 'ब्लू रिंग्ड ऑक्टोपस' इस ऑक्टोपस के काटने पर 30 सेकेड़ के अंदर इंसान की मौत हो जाती है, इस ऑक्टोपस का एक बार का जहर एक साथ 25 लोगों को मौत के घाट उतर सकता है, दुनियाभर में ऑक्टोपस की 300 से ज्यादा प्रजातियां पाई जाती हैं
5.कोन स्नेल
कोन स्नेल भी बहुत खतरनाक जीव है जिसे आम भाषा घोघां भी कहा जाता है,यह एक ऐसा जीव जिसके काटने पर इंसान पल भर में पेरालाईज हो जाता है, दुनियाभर में घोंघे की 600 से भी ज्यादा प्रजातियां पाई जाती हैं
Leave a comment