
Most Harmful Poison: साइनाइड को दुनिया का सबसे जहरीला रसायन मानते हैं।कहा जाता है इससे ज्यादा जहरीला रसायन कोई नहीं है। लेकिन एक जहर ऐसा है जो इससे भी ज्यादा खतरनाक होता है। जिसके बारे में कम ही लोगों को पता है। दुनिया के सबसे खतरनाक जहर का नाम बोटुलिनम टॉक्सिन है। इस जहर के सिर्फ एक नैनो ग्राम से ही आपकी जान ले सकती है। इस जहर को बनाने के लिए क्लॉस्ट्रीडियम बोटुलिनम नाम के बैक्टीरिया का इस्तेमाल होता है।
ये जहर इतना खतरनाक होता है कि ये बाजार में आमतौर पर उपलब्ध नहीं होता। इसे खरीदने के लिए स्पेशल परमिशन की जरूरत होती है इसे सिर्फ वही कंपनियां खरीद सकती हैं जिनके पास परमिशन हो। जहां एक तरफ ये जहर जानलेवा होता है वहीं इस जहर के इस्तेमाल से कई प्रोडक्ट भी बनाए जाते हैं।
बनाया जाता है फेस फ्रीजिंग इंजेक्शन
इस जहर की मदद से कई ब्यूटी प्रोडक्ट बनाए जाते हैं। दरअसल,इस जहर की मदद से एक फेस फ्रीजिंग इंजेक्शन बनाया जाता है, जिसे बोटॉक्स कहा जाता है। लोग इसका इस्तेमाल खुद को जवान बनाए रखने के लिए करते हैं। इसके इस्तेमाल से चेहरे पर झुर्रियां नहीं होती हैं।
ये जहर भी होते हैं खतरनाक
साइनाइड और बोटुलिनम टॉक्सिन के साथ-साथ आर्सेनिक या टेट्रोडोटॉक्सिन जहर भी होते हैं जो बेहद खतरनाक होते हैं। ये जहर बड़े ही आराम से किसी को भी मौत दे सकते हैं। गलती से एक बार भी अगर ये आपके भीतर चले गए तो मौत हो जाती है। इसलिए एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि इस तरह के रसायनों से हमेशा दूर रहना चाहिए।
Leave a comment