Mohu Rape Case: सैन्य अफसर की महिला मित्र से हुई हैवानियत की हदें पार , दो आरोपी गिरफ्तार अन्य की तलाश जारी

Mohu Rape Case: सैन्य अफसर की महिला मित्र से हुई हैवानियत की हदें पार ,  दो आरोपी गिरफ्तार अन्य की तलाश जारी

Action In Mohu Rape Case:मध्य प्रदेश के महू में दो प्रशिक्षु सैन्य अधिकारी साथ मौजूद दो युवतियों को बंधकर बनाकर उनके साथ दुष्कर्म किया गया। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, पुलिस की आठ टीम अन्य आरोपियों की खोज कर रही है। बता दें कि महू में ट्रेनिंग लेने के लिए आए बरेली (उप्र) के निवासी सैन्य अधिकारी कौशल सिंह दो युवतियों के साथ घूमने के लिए जाम गेट पर गए थे। इन्होंने घूमने के लिए किराए की कार ली थी। 
 
ये लोग फायरिंग रेंज के पास खड़े होकर बात कर रहे थे। इसी दौरान वहां 6 बदमाशों ने धावा बोल दिया। सबसे पहले  बदमाशों ने उन लोगों के साथ मारपीट की और उनसे पैसे लूट लिए। इसके बाद एक अधिकारी और युवती से कहा कि वो 10 लाख रुपए लेकर आएं। बाकी दोनों को बंधक बना लिया। इसके बाद बंधक युवती और अधिकारी को अलग-अलग ले गए।
 
सैन्य अधिकारी ने पुलिस को दी जानकारी                       
 
युवती के साथ बदमाशों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। बदमाशों ने जिस ट्रेनिंग अधिकारी को छोड़ा था। उसने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर जांच करने पहुंची। पुलिस को आते देश बदमाश वहां से फरार हो गए। बता दे कि इंदौर की रहने वाली युवती घटना से काफी सदमे में है। पुलिस ने अफसर की शिकायत पर सामूहिक दुष्कर्म की धारा लगाई है। पकड़े गए दो बदमाशों में से एक का आपराधिक रिकॉर्ड भी है।
 
आरोपी के खिलाफ केस दर्ज               
 
डीआइजी निमिष अग्रवाल ने बताया कि 23 वर्षीय ट्रेनी सैन्य अधिकारी ने शिकायत की। मामले में डकैती, मारपीट, फिरौती और सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया गया है।  सैन्य अफसर ने पुलिस को बताया कि बदमाश बार-बार रुपयों की मांग कर रहे थे। वहीं बदमाश युवती को दूर ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वह उसके रोने की आवाज सुन रहा था। बदमाशों से छोड़ने की गुहार लगाई तो उसके साथ मारपीट की गई।

Leave a comment