
Violence In Mayawati Polytechni College: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में स्थिति मायावती गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक में आधी रात हंगामा हो गया। कुछ शरारती तत्वों ने वहां उत्पात मचाया। हंगामा होने के कारण लड़किया घबरा गई। जिसके कारण 172 लड़कियों ने हॉस्टल छोड़ दिया।
एक रिपोर्ट मुताबिक रविवार की रात को इस कॉलेज में कई अराजक लोगों का समूह घुस गया। जिसके बाद उन्होंने कैंपस में हंगंमा किया। लड़कियों ने बताया कि ये आवाजे बेहद डराने वाली थीं। लड़कियों का दावा है कि पिछले एक हफ़्ते में कई बार ये घटनाए हो चुकी है।
लड़कियों के दावे से हड़कंप
लड़कियों ने बताया कि रविवार की रात को हुई घटना और भी ज्यादा डरावनी थी। कुछ लोग लड़कियों के हॉस्टल तक घुस गए और उनके दरवाजों को खटखटाया। अंग्रेजी अखबार से बातचीत में फर्स्ट ईयर की एक छात्रा ने बताया कि कैंपस में कई लोग थे। इनकी उम्र 25-40साल के करीबा थी। ये लोग लड़कियों के कमरे में ताकाझांकी कर रहे थे। इसके बाद हम लोग बहुत डर गए।
मामले की तहकीकात में जुटी पुलिस
रविवार को हुई इस घटना के बाद छात्राओं ने अगले दिन धरना प्रदर्शन भी किया। वहीं इस मामले पर पुलिस का कहना है कि छात्राओं से बात हुई है। इस घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस संबंध में कॉलेज प्रशासन से भी बात की हुई है। जल्द ही इसे लेकर सख्त कदम उठाए जाएंगे। बता दें कि मायावती गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज 22 साल पहले बना था। इस कॉलेज में चार हॉस्टल हैं लेकिन, आज तक यहां किसी वॉर्डन की नियुक्ति नहीं हुई है। कैंपस की सुरक्षा भी पुख़्ता नहीं है। सुरक्षा के नाम पर चार गार्ड है। इनमें दो दिन में और दो रात को तैनात रहते हैं। ऐसे में अगर एक को छुट्टी लेनी हो तो समस्या और बढ़ जाती है।
Leave a comment