किस राह पर है पश्चिम बंगाल? अब मध्यग्राम में तनाव, नाबालिग से 'छेड़छाड़' को लेकर तोड़फोड़

किस राह पर है पश्चिम बंगाल? अब मध्यग्राम में तनाव, नाबालिग से 'छेड़छाड़' को लेकर तोड़फोड़

West Bengal Crime: कोलकाता रेप कांड और हत्या के बाद महिलाओं के उत्पीड़न को लेकर पूरे भारत में विरोध-प्रदर्शन और आंदोलन हो रहे है। सभी लोग महिलाओं की सुरक्षा और पीडिता को इंसाफ दिलाने की मांग कर रहे है।इसी बीच बंगाल के परगना के मध्यमग्राम में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने का मामला सामना आया है।जिसके बाद आरोपी के घर पर तोड़फोड़ भी की गई है।

क्या है पूरा मामला?

कोलकाता रेप कांड और हत्या के बाद परगना के मध्यमग्राम में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के बाद आरोपी के घर और उसके रिश्तेदार की दुकान में भीड़ ने तोड़फोड़ कर खूब हंगामा किया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

BJP के आईटी सेल के हेड ने उठाए सवाल

BJP के आईटी सेल हेड अमित मालवीय ने पश्चिम बंगाल में महिला सुरक्षा के मुद्दे पर ममता सरकार पर निशाना साधा और सोशल मीडिया पर लिखा,‘पश्चिम बंगाल में, सितंबर, 2024 का पहला दिन यौन उत्पीड़न के चार दर्ज किए गए मामलों के साथ शुरू होता है. 1. बीरभूम के लामाबाजार स्वास्थ्य केंद्र में नर्स से छेड़छाड़. जब वह नाइट ड्यूटी पर थी तो शेख अब्बासुद्दीन नाम के एक शख्स ने उसके बाद छेड़छाड़ की.

2.नदिया के कृष्णगंज के भजनघाट में नाबालिग से दुष्कर्म.3. मध्यमग्राम में एक टीएमसी पंचायत सदस्य ने दूसरी कक्षा में पढ़ने वाली एक नाबालिग के साथ छेड़छाड़ की. 4.हावड़ा सदर अस्पताल के सीटी स्कैनर रूम में बीती रात एक लड़की के साथ यौन शोषण किया गया.

उन्होंने आगे लिखा, 'ममता बनर्जी की वजह से पश्चिम बंगाल महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित राज्य है। उन्होंने बलात्कार और POCSO मामलों में आरोपियों को दंडित करने के लिए कड़े नियमों को लागू करने और फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित करने के लिए कुछ नहीं किया है। उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए. 

Leave a comment