दुबई गगनचुंबी इमारत के 67 मंजिला में भीषण आग, 3800 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला गया

दुबई गगनचुंबी इमारत के 67 मंजिला में भीषण आग, 3800 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला गया

Dubai Fire: दुबई के मरीना क्षेत्र में शुक्रवार 13 जून 2025 की रात करीब 9:30 बजे गगनचुंबी के 67 मंजिला इमारत मरीना पिनेकल जिसे टाइगर टावर के नाम से भी जाना जाता है। जिसमें भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि आस पास के इलाकों में धुआं फैल गया। जिससे अफरा-तफरी मच गई। दुबई सिविल डिफेंस की तुरंत कार्रवाई के कारण 3,820 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया और सौभाग्यवश इस घटना में कोई नुकसान नहीं हुआ।
 
दुबई सिविल डिफेंस का कार्य
आग की सूचना मिलते ही दुबई सिविल डिफेंस, पुलिस, और एम्बुलेंस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। अग्निशमन और बचाव इकाइयों ने छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुबई मीडिया के अनुसार 764 अपार्टमेंट्स वाली इस इमारत से सभी निवासियों को सुरक्षित निकाला गया। फिर भी  कुछ निवासियों ने शिकायत की, कि फायर अलार्म सिस्टम काम नहीं किया और उन्हें धुएं की गंध या पड़ोसियों के शोर से खतरे का पता चला। कई लोगों को सीढ़ियों के बजाय लिफ्ट से निकाला गया। क्योंकि धुआं सीढ़ियों को असुरक्षित बना रहा था। लोगों ने बताया कि रात करीब 9:45 बजे धुंआ महसूस हुआ। बालकनी से बाहर देखा तो फायर ब्रिगेड और भागते लोग दिखे। सिक्योरिटी ने तुरंत निकलने को कहा। धुएं के कारण कुछ लोगों को अस्पताल ले जाना पड़ा। और कई परिवार होटलों या दोस्तों के घरों में रूके हुए हैं।
 
 आग का कैसे लगा?
आग का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है और जांच जारी है। यह पहली बार नहीं है जब मरीना पिनेकल में आग लगी हो। 2015 में भी 47वीं मंजिल पर रसोई में लगी आग 48वीं मंजिल तक फैल गई थी। इसके अलावा पास की गगनचुंबी इमारत द टॉर्च में भी 2015 और 2017 में आग लग चुकी है।
 
सुरक्षा और जांच
आग के बाद दुबई ट्राम सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गईं और प्रभावित  लोगों के लिए अस्थायी आवास की व्यवस्था की गई। दुबई सिविल डिफेंस की तेजी काम कर रहा है।

Leave a comment