बिहार के सीवान में जहरीली शराब पीने से 7 लोगों की मौत, 12 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती

बिहार के सीवान में जहरीली शराब पीने से 7 लोगों की मौत, 12 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती

People Died after Drinking Poisonous Liquor in Siwan,Bihar: बिहार के सीवान जिले में एक बार फिर जहरीली शराब पीने से मौतों का मामला सामने आया है। ये मामला सिवान जिले के भगवानपुर थाना इलाके के माघर गांव का बताया जा रहा है। जहां जहरीली शराब पीने से 7 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 12 से ज्यादा लोगों की हालत नाजुक है। इन सभी का इलाज जिले के सदर अस्पताल में चल रहा है।

क्या है पूरा मामला?

ये घटना बिहार के सीवान जिले के भगवानपुर थाना इलाके के माघर गांव की है। जहां, जहरीली शराब पीने से 7 लोगों की मौत हुई है। ये घटना मंगलवार देर रात की बताई जाती है। मरने वाले लोगों में कौड़िया वैश्य टोला के अरविंद सिंह 40 वर्ष व रामेंद्र सिंह 30 वर्ष, माघर  पोखरा के संतोष महतो उम्र 35 वर्ष व मुन्ना 32 के अलावा अन्य मृतकों में विलासपुर व सरसैया के ग्रामीण शामिल हैं।

आंख की रोशनी जाने की शिकायत पर शराब पीने वाले दो लोगों को सदर अस्पताल में भर्ती किया गया। शराब बेचने वाला प्रभुनाथ राम की भी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

अभी भी कई लोगों की हालत खराब

इस मामले में 7 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 12 से ज्यादा लोगों की हालत नाजुक है। जिन्हें डॉक्टर्स ने पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया। वहीं, पुलिस प्रशासन ने सदर अस्पताल को छावनी में तब्दील कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही डीएम-एसपी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। जिला प्रशासन द्वारा सदर अस्पताल में मीडिया के प्रवेश पर रोक लगा दिया गया है।

Leave a comment