अपने लाडले की नहीं करवा पाई शादी, तो बेटे ने मां को मौत की नींद सुलाया, जानें पूरा मामला

अपने लाडले की नहीं करवा पाई शादी, तो बेटे ने मां को मौत की नींद सुलाया, जानें पूरा मामला

Crime: जिस मां ने 9 महीने पेट में रखा और फिर दर्द से बेटे को जन्म दिया। आज उसी मां के लाडले बेटे ने उसे मौत की नींद सुला दिया। दरअसल तेलंगाना के सिद्दीपेट जिले में एक बेटे ने अपनी 45 वर्षीय मां की हत्या कर दी। इसकी जानकारी पुलिस को मिली तो पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि  कथित तौर पर अपनी शादी के लिए उपयुक्त लड़की नहीं ढूंढ पाने के कारण आरोपी ने अपनी मां की हत्या कर दी।
बहु की चाह में मां का गला और पैर काटे

मामला जिले के बांदा मेलाराम गांव का है जहां 45 वर्षीय महिला अपने बेटे के साथ रहती थीं। लेकिन अचानक मध्यरात्रि में बेटे ने अपने एक रिश्तेदार के साथ मिलकर अपनी मां की हत्या कर दी। आरोपी ने अपनी मां का गला और पैर काट दिए। इसकी जानकारी महिला की बेटी को चली तो उसने अपने भाई और अन्य शख्स के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्जा करवाई। जिसके बाद पुलिस ने हत्या के मामले में महिला के बेटे और एक अन्य रिश्तेदार को गिरफ्तार किया गया है। जांच के दौरान पीड़ित के बेटे और एक अन्य रिश्तेदार ने अपराध कबूल कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने कबूला अपना जुर्म

पूछताछ में पता चला है कि महिला की ईंट से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई और पुलिस को गुमराह करने के लिए बाद में उसका गला रेत दिया और पैर काट दिए। पुलिस ने बताया कि पीड़ित के बेटे ने इसे चोरी के लिए हत्या का रूप देने की कोशिश की। आरोपी की पहचान 21 वर्षीय ईश्वर के रूप में हुई जिसने 45 साल की मां वेंकटम्मा की निर्मम तरीके से हत्या कर दी।

Leave a comment