हॉर्न पर विवाद युवक को पड़ा भारी, दिल्ली में एक बार फिर दिखा अपराध का खतरनाक चेहरा

हॉर्न पर विवाद युवक को पड़ा भारी, दिल्ली में एक बार फिर दिखा अपराध का खतरनाक चेहरा

नई दिल्ली: दिल्ली के लोग अभी कंझावला कांड से उभर ही रहे थे कि ऐसा ही एक मामला एक बार फिर सामने आ गया है। जहां एक तरफ हॉर्न बजाने को लेकर हुए विवाद पर एक कार ने युवक को टक्कर मार दी है। वहीं दूसरी तरफ दिल्ली के राजौरी गार्डन में एक व्यक्ति को कार के बोनट पर घसीटा गया। इसी के साथ यह घटना 12जनवरी की बताई जा रही है।दिल्ली के राजौरी गार्डन में जो ड्रेस की घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि आईपीसी की धारा 279, 323, 341और 308के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इसी के साथ इस मामले की जांच चल रही है।

बता दे कि हॉर्न बजाने को लेकर हुई बहस में कार सवार युवक ने शख्स को टक्कर मार दी। इस दौरान वह शक्स जान बचाकर बोनट पर लटक गया। इतना ही नहीं बल्कि गाड़ी चला रहे युवक ने बोनट पर लटके शख्स को उतारने की बजाय आधा किलोमीटर तक गाड़ी चलाते हुए घसीटते रहा। इसके साथ ही यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह कार चालक बोनट पर लटके शख्स को घसीट रहा है।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हरकत में आई। आरोपी को पकड़ लिया और फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। कार के नंबर से आरोपी को ट्रेस किया गया. आईपीसी की धारा 279, 323, 341 और 308 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही पीड़िता के बारे में पहचान कर उसका इलाज कराया जा रहा है।

Leave a comment