Vinod Thomas Died: होटल में खड़ी कार में मिला मशहूर एक्टर का शव, जांच में जुटी पुलिस

Vinod Thomas Died:  होटल में खड़ी कार में मिला मशहूर एक्टर का शव, जांच में जुटी पुलिस

Vinod Thomas Died:  फिल्मी जगत से एक शॉकिंग खबर सामने आई है। बता दें कि मलयाली इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर विनोद थॉमस अब हमारे बीच नहीं रहे। 45 साल की उम्र में उनका निधन हो गया है। एक्टर को एक होटल में खड़ी कार में मृत पाया गया है। इस खबर ने फैंस को गहरा सदमा दिया है। फिलहाल पुलिस इस मामले में जुट गई है।

मलयाली इंडस्ट्री के अचनाक हुई मौत

जानकारी के अनुसार, पंपडी के पास एक होटल में खड़ी कार में एक्टर विनोद थॉमस को मृत पाया गया है। वही इसकी जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंच कर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल एक्टर की मौत के कारण को पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

कार में मिला एक्टर का मृत शव

इस मामले पर पुलिस का कहना है कि होटल प्रबंधन ने उन्हें जानकारी दी कि उनके होटल की पार्किंग में खड़ी कार में एक शख्स काफी देर से रह रहा है। जिसके बाद पुलिस एक्टर को नजदीकी अस्पताल ले गई। लेकिन डॉक्टरों ने उन्होंने मृत घोषित कर लिए। इस पर पुलिस ने कहा कि हमने एक्टर को कार के अंदर पाया था और फिर उन्हें पास के अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उसकी जांच की और उसे मृत घोषित कर दिया।

आपको बता दें कि विनोद थॉमस मलयालम फिल्मों के बड़े अभिनेता थे। उन्होंने 'अय्यप्पनम कोसियुम', 'नाथोली ओरु चेरिया मीनल्ला', 'ओरु मुराई वन्थ पथया', 'हैप्पी वेडिंग' और 'जून' जैसी फिल्मों में शानदार काम किया। वह अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते थे।

Leave a comment