Malaika Arora Father Death: मलाइका अरोड़ा के पिता की कैसे गई जान? गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

Malaika Arora Father Death: बुधवार यानी 11 सितंबर की सुबह फिल्म इंडस्ट्री से एक शोकाकुल खबर आई। एक्ट्रेस और अरबाज़ खान की पूर्व पत्नी मलाइका के पिता की मृत्यु हो गई। इस खबर के मिलते ही पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई। खबर मिलते ही अरबाज़, मलाइका के पिता के घर पहुंचे। इसके बाद रिश्तेदारों भी पहुंचने लगे। शुरुआती रिपोर्ट में बताया गया कि अनिल अरोड़ा ने अपने घर की छत से कूदकर जान दे दी है। अब पूरे मामले पर मुंबई पुलिस ने बयान जारी किया है।
बता दें कि क्राइम ब्रांच के डीसीपी राज तिलक रोशन ने इस पूरी घटना पर मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि अनिल अरोड़ा का शव मिला है। वो इस बिल्डिंग के छठे फ्लोर करते थे। हमारी टीम मामले की गहराई से जांच कर रही है। केस की जांच हर ऐंगल से की जा रही है। हमारी टीम और फोरेंसिक टीम मौके पर मौजूद है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
मलाइका पहुंचीं पिता के घर
पिता के मौत की खबर मिलते ही मलाइका अरोड़ा पिता के घर पहुंची। रिपोर्टर्स के अनुसार जब उन्हें खबर मिली वो उस वक्त पुणे गई हुईं थीं। अमृता अरोड़ा भी अपने पति के के घर पहुंचीं। अनिल अरोड़ा के घर पहुंचना वालों में मलाइका के एक्स हस्बैंड अरबाज़ खान भी शामिल रहे। खान घरानों से अरबाज़ ही मलाइका के घर सबसे पहले पहुंचे।
कब हुई ये घटना ?
रिपोर्ट के मुताबिक तो बुधवार सुबह करीब 9 बजे अनिल अरोड़ा ने अपनी बिल्डिंग की छठी मंजिल से कूदकर जान जान दे दी है। जिस वक्त ये घटना हुई अनिल अरोड़ा के घर पर ज के अलावा कोई और नहीं था। बता दें कि अनिल की दो बेटियां हैं, मलाइका और अमृता। पर दोनों ही अलग रहती हैं। मलाइका के माता-पिता का सालों ही अलग हो गए थे। हाल अपनी पूर्व पत्नी से रिश्ते अच्छे हैं।
Leave a comment