पहले ठोकीं दो किलें.. फिर प्राइवेट पार्ट में लगा दिया ताला, सनकी पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार

पहले ठोकीं दो किलें.. फिर प्राइवेट पार्ट में लगा दिया ताला, सनकी पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार

Maharastra Crime: महाराष्ट्र में एक सनकी पति ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। उसको अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था जिसकी उसने ऐसी खौफनाक सजा दी जिसे जानकर आपकी भी रूह कांप जाएगी। दरअसल, पिंपरी-चिंचवड़ में सनकी पति ने अपनी 28 साल की पत्नी के प्राइवेट पार्ट्स पर छेद कर के दो कीलें ठोक दी और फिर उस पर ताला लगा दिया। ताला लगाने के लिए उसने पीतल का ताला खरीदा था और उसको लगा दिया।

क्यों दी ये खौफनाक सजा

कहा जा रहा है कि पति को इस बात का शक था कि उसकी पत्नी का किसी और के साथ अफेयर है जिसके बाद उसने प्राइवेट पार्ट्स को पहले ब्लेट से काटा फिर उसमें ताला लगा दिया। युवक नेपाल का रहने वाला बताया जा रहा है। पहले युवक ने अपनी पत्नी को खूब पीटा और फिर सनक में इस करतूत को अंजाम दिया। पत्नी दर्द से चिल्लती रही लेकिन पति को उस पर थोड़ी भी रहम नहीं आई।

पुलिस में दर्ज कराया केस

पत्नी खून से लथपथ हो गई लेकिन फिर भी पति में थोड़ी सी भी इंसानियत नहीं जागी। फिर परेशान होकर पत्नी ने पति के खिलाफ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस ने गंभीर धाराओं में रिपोर्ट को दर्ज कर लिया है। खून से लथपथ महिला को उसके परिवार के लोग अस्पताल लेकर गए, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टर के अनुसार,महिला को गंभीर चोटें आई हैं, इसलिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

Leave a comment