Maharashtra News: महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग में दर्दनाक हादसा हो गया। जहां पिकनिक मनाने के लिए गए एक परिवार के तीन लोगों की अरब सागर में डूबने से तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं चार लोग लापता हो गए है। वहीं एक 16 वर्षीय लड़की को बचा लिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही राहत बचाव दल मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य में जुट गई।
जानकारी के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार के शाम 4 बजे की है। जहां शिरोडा-वेलाघर समुद्र तट पर एक परिवार के आठ लोग पिकनिक मानने गए थे। यह सभी लोग समुद्र में तैरने के लिए उतरे थे, लेकिन पानी की गहराई का अंदाजा न लगा पाने के कारण वे डूबने लगे। इनमें से दो कुडाल (सिंधुदुर्ग) से थे, और छह अन्य कर्नाटक के बेलगावी से आए थे।
4 लोगों की तालाश जारी
मौके पर पहुंचे अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय आपदा प्रबंधन टीमों ने बचाव अभियान शुरू किया और तीन पीड़ितों के शव बरामद कर लिया गया है। अभी भी चार लोग लापता है। उन्होंने बताया कि हमारी टीम ने एक 16 साल की लड़की को बचा लिया है। वहीं, बचे हुए चार लोगों की तालाश जारी है।
मृतकों की पहचान फरीन इरफान कित्तूर (34), इबाद इरफान कित्तूर (13) और नमीरा आफताब अख्तर (16) के रूप में हुई। लापता लोगों की पहचान इफरान मोहम्मद कित्तूर (36), इकवान इमरान कित्तूर (15), फरहान मनियार (25) और जाकिर निसार मनियार (13) के रूप में की गई है।
Leave a comment