Maharashtra Politics: संजय राउत के बयान से एनडीए में खुशी की लहर, इंडिया गठबंधन में मची खलबली

Maharashtra Politics: संजय राउत के बयान से एनडीए में खुशी की लहर, इंडिया गठबंधन में मची खलबली

Sanjay Rout Lashesh Out On Congress: इंडिया गठबंधन में अभी खलबली मची हुई है। दिल्ली विधानसभा चुनाव ने इंडिया गठबंधन की कलई खोल कर रख दी है। दिल्ली में सपा, टीएमसी और उद्धव गुट ने आम आदमी पार्टी का समर्थन करने का ऐलान कर दिया है। जिसके बाद कांग्रेस में अगल-थलग पड़ गई है। नेताओं के बीच खुलकर बयान बाजी हो रही है। 
 
अब संजय राउत के एक बयान ने इंडिया गठबंधन में लगी आग में घी डालने का काम किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को त्याग करना चाहिए। कांग्रेस को भी भाजपा की तरह त्याग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब हम एनडीए में थे, उस वक्त भाजपा त्याग करती थी। 
 
संजय राउत का कांग्रेस पर फूटा गुस्सा   
 
संजय राउत ने कहा कि इंडिया गठबंधना की स्थापना लोकसभा के लिए हुई थी लेकिन हमें चाहिए की इसे बनाए रखे। उन्होंने चुनावी राज्य केंद्र शासित प्रदेश का जिक्र करते हुए कहा कि अगर गठबंधन वहां भी होता तो बेहतर होता। संजय राउत ने नसीहत देते हुए कहा कि सभी राजनीतिक दलों को समझौता करना चाहिए, खासकर बड़ी पार्टियों को। शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद ने शिवसेना के एनडीए वाले दिन को याद करते हुए कहा कि कांग्रेस को भाजपा से खिसनी चाहिए।    
 
पहले भी दी थी सलाह   
 
गौरतलब है कि शिवसेना नेता संजय राउत ने एक दिन पहले भी कांग्रेस को आगे बढ़कर बातचीत शुरू करने की सलाह दी थी और कहा था कि गठबंधन में बड़ा भाई होने के नाते ये कांग्रेस की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोकसभा चुनाव के बाद इंडिया गठबंधन की कोई बैठक नहीं होने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया था और लोकसभा चुनाव में भाजपा को बहुमत के आंकड़े से दूर रखने में सफलता की सराहना की थी। वहीं, केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा था कि इंडिया गठबंधन अगर सिर्फ संसदीय चुनावों के लिए ही था तो इसे समाप्त कर देना चाहिए।            

Leave a comment