घर का श्रवण बना शैतान! इंजीनियरिंग में बार-बार फेल होने पर बेटे ने अपने ही मां-बाप को उतारा मौत के घाट

घर का श्रवण बना शैतान! इंजीनियरिंग में बार-बार फेल होने पर बेटे ने अपने ही मां-बाप को उतारा मौत के घाट

Nagpur Murder Case: महाराष्ट्र के नागपुर में एक बेटे ने अपने ही हाथों से अपने मां-बाप की बली चढ़ा दी। मिली जानकारी के अनुसार, यहां एक इंजिनियरिंग की पढ़ाई करने वाले  25 साल के बेटे ने अपने ही मां-बाप को मौत के घाट उतार दिया। दरअसल युवक इंजिनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। लेकिन बार-बार फेल होने की वजह से उसके मां-बाप उसे दूसरे कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए दबाव बना रहे थे। इसी से परेशान होकर युवक ने ये खौफनाक कदम उठाया।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, महाराष्ट्र के नागपुर में एक बेटे ने मां-बाप से परेशान होकर उनकी हत्या कर दी। बता दें, बेटा इंजिनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। लेकिन एक भी बार इंजिनियरिंग के एक्जाम को क्लीर नहीं कर सका। जिसकी वजह से उसके मां-बाप उसे दूसरे कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए दबाव बना रहे थे। इसलिए उसने उनकी हत्या कर दी।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

जिसके बाद 1 जनवरी को पुलिस को कॉल आया की कपील नगर इलाके के एक घर मे दो डेड बॉडी मिली हैं। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच दोनों शवों को अपने कब्जे में लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बेटा उत्कर्ष डाखोले ने 26 दिसंबर को ही अपने माँ-बाप की हत्या कर दी थी।

बताया जा रहा है कि उसने पहले अपनी मां का गला दबाकर हत्या की। फिर पिता को चाकू से मार दिया। मामसा सामने आने के बाद पुलिस ने उत्कर्ष डाखोले को गिरफ्तार कर लिया है।

दिल्ली का ट्रिपल मर्डर केस

बूसरी तरफ, बीते दिसंबर दिल्ली के नेब सराय के देवली गांव से भी एक ऐसा ही मामला सामने आया था। जहां एक 20 साल के अर्जुन ने अपने मां-बाप और बहन की जान ले ली थी। नेब सराय इलाके में बुधवार सुबह एक अधेड़ दंपति और उनकी बेटी की उनके घर में चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी। तीनों की पहचान राजेश कुमार (51), उनकी पत्नी कोमल (46) और उनकी बेटी कविता (23) के रूप में हुई। दंपति का बेटा अर्जुन घटना के दौरान मॉर्निंग वॉक पर गया था।

जब सुबह करीब 5:30 बजे सैर के बाद घर लौटा तो उसने कहानी बनाई। उसने पड़ोसियों को सूचित किया। लेकिन मामला साफ होने के बाद पुलिस ने खुलासा किया कि बेटे ने ही इस हत्याकांड की वारदात को अंजाम दिया था। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बाद में आरोपी ने भी अपना जुर्म कबूल कर लिया था।

Leave a comment