10 इलाकों में कर्फ्यू... स्कूलों को किया बंद, रात भर चला पुलिस का एक्शन, 25 पुलिसकर्मी घायल

10 इलाकों में कर्फ्यू... स्कूलों को किया बंद, रात भर चला पुलिस का एक्शन, 25 पुलिसकर्मी घायल

Nagpur Violenceमहाराष्ट्र के नागपुर में औरंगजेब की कब्र को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। सोमवार की देर रात को दोनों पक्षों के बीच जबरदस्त हिंसा हुई। हिंसक झड़प के बीच कुछ अज्ञात लोगोंने दुकानों में तोड़फोड़ की। साथ ही वाहनों को आग के हवाले कर दिया। दोनों पक्षों की बीच जमकर पथराव भी हुआ। पुलिस स्थिति को देखते हुए इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया। हिंसा और आगजनी के बाद नागपुर के कई स्कूलों में छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है।

नागपुर में औरंगजेब के मकबरे को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने इस मकबरे को हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। दोनों समूहों ने सोमवार सुबह नागपुर में भी प्रदर्शन किया था, इसके कुछ ही घंटों बाद हिंसा भड़क उठी। इस झड़प में कई लोग घायल हो गए। साथ ही 25 से 30 लोग भी घायल हो गए। उपद्ररियों ने करीब 25 से अधिक बाइक और तीन कारों को आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 से 65 दंगाइयों को हिरासत में लिया। इसको देखते हुए पुलिस ने 10 इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया है।

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने जनता से की अपील

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "नागपुर के महल इलाके में जिस तरह से स्थिति तनावपूर्ण हुई, वह बेहद निंदनीय है। कुछ लोगों ने पुलिस पर भी पत्थरबाजी की। यह गलत है। मैं स्थिति पर नजर रख रहा हूं। मैंने पुलिस कमिश्नर से कहा है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जो भी सख्त कदम उठाने की जरूरत है, उठाएं। अगर कोई दंगा करता है या पुलिस पर पत्थरबाजी करता है या समाज में तनाव पैदा करता है, तो ऐसे सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। मैं सभी से अपील करता हूं कि वे नागपुर की शांति को भंग न होने दें। अगर कोई तनाव पैदा करने की कोशिश करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।"

 

Leave a comment