
IIT Baba Latest News: महाकुंभ से फेमस हुए IIT वाले बाबा अभय सिंह एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। इस समय IIT वाले बाबा जयपुर पुलिस की हिरासत में है। उन्होंने सोशल मीडिया पर आत्महत्या करने की धमकी दी थी। जिसके बाद पुलिस ने उनकी लोकेशन का पता लगाकर जयपुर के रिद्धि-सिद्धि इलाके के एक होटल से पकड़ा। इसके अलावा उनके पास से गांजा भी बरामद किया गया है।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, हाल ही में IIT वाले बाबा अभय सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने खुदकुशी करने की धमकी दी थी। इस मामले के सामने आते ही पुलिस हरकत में आई और IIT वाले बाबा की लोकेशन का पता लगाया। लोकेशन का पता चलने के बाद पुलिस जयपुर के रिद्धि-सिद्धि स्थित एक होटल में पहुची। जहां से उन्हें हिरासत में लिया गया।
इस मामले में पुलिस ने बताया कि जब IIT वाले बाबा को हिरासत में लिया गया, तब वह गांजे के नशे में थे। जिसके बाद पुलिस ने गांजा भी जब्त कर लिया। इसके बाद NDPS एक्ट (Narcotic Drugs and Psychotropic Substances Act) के तहत उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि गांजा बहुत ही कम मात्रा में बरामद किया, इसलिए उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
Leave a comment