
Madhya Pradesh Crime: मध्य प्रदेश से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया है। दरअसल, गुना के एक युवक को एक ऐसी सजा दी गई है जिसे सुनकर आपकी भी रूह कांप जाएगी। बंजारा समुदाय के एक युवक के मुंह पर कालिख पोती गई, उसे जूते की माला पहनाई गई, उसका मुंडन किया गया,साथ ही महिलाओं के कपड़े पहनाकर पूरे गांव में घुमाया हद तो तब हो गई जब आरोपियों ने युवक को पेड़ से बांधकर कर पीटा। पीड़ित ने ये आरोप लगाया है कि उसको पेशाब भी पिलाया गया। जिन आरोपियों ने ये शर्मनाक हरकत की है वो पीड़ित के रिश्तेदार हैं।
पीड़ित युवक ने दी धमकी
किसी तरह खुद को आरोपियों के चंगुल से निकलकर पीड़ित युवक पुलिस के पास पहुंचा जहां पर उसकी शिकायत नहीं दर्ज की गई जिसके बाद वो जिले के एसपी के पास पहुंचा। मामले को गंभीर देखते हुए एसपी ने मुकदमा दर्ज करने के आदेश संबंधित थाना पुलिस को दिए हैं। पीड़ित नहीं धमकी दी है कि अगर उसको न्याय नहीं मिला था तो वो आत्महत्या कर लेगा।
क्या है पूरा मामला
पूरा मामला गुना का है। गुना के मावन टंकी का रहने वाला पीड़ित महेन्द्र सिंह खेतों में देसी खाद फेंकने का काम करता है। पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में उसने बताया है कि बुधवार को वो सेन बोर्ड चौराहे के पास पेट्रोल पंप पर था। फिर 10-12 आरोपी उसको जबरन अपने साथ उठाकर लेकर गए। आरोपी उसको अपहरण कर उठाकर लेकर गए।
बनाया गया बंधक
अपहरण कर पीड़ित युवक को पाटन, राजस्थान के झालावड़, अटरू पर घुमाते रहे। फिर रास्ते में उसको बंधक बनाकर पीटा गया। गंजा कर उसके मुंह पर कालिख पोती गई। महिलाओं का घाघरा पहनाकर उसे पूरे गाने में घुमाया गया। पीड़ित युवक ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उसे पेशाब भी पिलाया। आरोपियों ने इस घटना के वीडियो भी बनाए।
Leave a comment