Loksabha Election 2024: मायावती को बड़ा झटका, सांसद मलूक नागर BSP छोड़ RLD में हुए शामिल

Loksabha Election 2024: मायावती को बड़ा झटका, सांसद मलूक नागर BSP छोड़ RLD में हुए शामिल

Loksabha Election 2024:लोकसभा चुनाव 2024 से पहले BSP प्रमुख मायावती को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, उत्तर प्रदेश के बिजनौर से सांसद मलूक नागर ने BSP से इस्तीफा दे दिया है। वह पार्टी छोड़ जयंत चौधरी की पार्टी राष्ट्रीय लोक दल(RLD)में शामिल हो गए हैं। बता दें, मलूक नागर पश्चिमी यूपी के सबसे अमीर सांसद हैं। उनके घर में ईडी ने छापेमारी भी की थी। अब उन्होंने चुनाव से ठीक पहले पार्टी बदलने का फैसला लिया है।

मालूक नागर ने इस फैसले की घोषणा करते हुए कहा कि वह पार्टी छोड़ने के लिए मजबूर हैं। लंबे समय से मलूक का परिवार BSP का हिस्सा रहा है। मालूक नागर खूद 2 बार BSPके टिकट पर चुनाव हारने के बाद सांसद बने हैं।  

आयकर विभाग ने की थी छापेमारी

उत्तर प्रदेश के बड़े कारोबारियों में मलूक नागर शामिल हैं। उन्होंने 2019 में अपनी कुल संपत्ति 250 करोड़ रुपए के करीब बताई थी। 115 करोड़ की अचल संपत्ति इसमें शामिल है। बता दें, मलूक नागर के ऊपर 101 करोड़ रुपए का बैंक कर्ज भी है। उनके और उनके भाई के खिलाफ SBI बैंक ने 54 करोड़ रुपए का वसूली नोटिस भी जारी किया था। इसके बाद उनके कुछ ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापेमारी की थी।

मलूक नागर ने क्यों छोड़ी पार्टी

मलूक नागर ने पार्टी छोड़ने घोषणा करते हुए उन्होंने लिखा कि उन्हें मजबूरी में पार्टी छोड़नी पड़ रही है। मलूक नागर ने दो पन्ने की चिट्ठी बताया कि लगभग 39 साल से उनका परिवार लगातार BSP का हिस्सा रहा है।न्हें ब्लॉक प्रमुख, चेयरमैन, विधायक, मंत्री, सांसद और कई अन्य अहम पदों इस दौरान रखा गया। लेकिन पहली बार है कि वह चनाव नहीं लड़ रहे हैं। मलूक नागर ने पार्टी छोड़ते हुए बीएसपी का आभार जताते है।

Leave a comment