Lok Sabha Election 2024: ये लोकतंत्र बचाने वाला चुनाव है’, राजस्थान में चुनावी रैली में बोले राहुल गांधी

Lok Sabha Election 2024:  ये लोकतंत्र बचाने वाला चुनाव है’, राजस्थान में चुनावी रैली में बोले राहुल गांधी

Lok Sabha Election 2024: देश में लोकतंत्र का सबसे बड़ा त्योहार 19 अप्रैल से शुरू हो रहा है। इसकी तैयारियां सभी पार्टियां जोरों शोरों के कर रही हैं। गुरुवार को जहां एक तरफ पीएम मोदी उत्तराखंड में रैली कर रहे तो दूसरी तरफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी राजस्थान पहुंचे। राजस्थान के अनूपगढ़ में उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार को घेरने के साथ साथ मीडिया पर सवाल उठाया। राहुल गांधी ने कहा, जनता कहती है- बेरोजगारी और महंगाई देश का सबसे बड़ा मुद्दा है।लेकिन..जब आप देश की मीडिया को देखेंगे तो लगेगा सबसे बड़ा मुद्दा अंबानी परिवार में होने वाली शादी है।वहीं मीडिया में आपको 24 घंटा नरेंद्र मोदी जी का चेहरा नजर आएगा। 

कांग्रेस नेता ने कहा, मीडिया का काम जनता की आवाज उठाने का है, पर इनके अरबपति मालिक इन्हें ऐसा करने नहीं देंगे। मोदी सरकार के पिछले 5 साल में जबरदस्त भ्रष्टाचार बढ़ा है।’ ये बात देश की जनता ने लोकनीति-CSDS सर्वे में कही है। उन्होंने कहा, सर्वे के मुताबिक, 55% लोगों का मानना है कि पिछले 5 साल में भ्रष्टाचार बहुत तेजी से बढ़ा है। 25% लोगों का मानना है कि भ्रष्टाचार बढ़ने की वजह मोदी सरकार है। जनता यूं ही ये बात नहीं कह रही। मोदी सरकार ने Electoral Bond, PMCares Fund, अडानी महाघोटाला जैसे बड़े घोटाले किए हैं।

केंद्र सरकार पर बरसे राहुल

 कांग्रेस नेता ने आगे कहा, साथ ही 'मोदी की वॉशिंग मशीन' से देश भर के भ्रष्टाचारी क्लीन चिट पा रहे हैं। मोदी सरकार भ्रष्ट सरकार है। ये भ्रष्टाचार PM मोदी की देखरेख में हो रहा है। हिंदुस्तान की सबसे बड़ी मीडिया कंपनियों के मालिकों की लिस्ट में पिछड़े, आदिवासी, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग के लोग नहीं मिलेंगे। मीडिया को देश के सिर्फ 15-20 लोग कंट्रोल करते हैं और यही लोग दिन-रात नरेंद्र मोदी का गुणगान करते हैं।

राहुल गांधी ने कहा, मीडिया आपको देश के असली मुद्दे- बेरोजगारी और महंगाई के बारे में नहीं बताएगा।  इनका काम सिर्फ आपका ध्यान भटकाने का है। मीडिया चाहता है कि पिछड़ों, गरीबों, दलितों और किसानों के मुद्दे नेशनल और रीजनल मीडिया में न नजर आएं।

यह लोकतंत्र बचाने वाला चुनाव

उन्होंने कहा, यह लोकतंत्र और संविधान को बचाने वाला चुनाव है।यह पिछड़ों, दलितों, आदिवासियों, गरीब सामान्य वर्ग का चुनाव है।एक तरफ BJP ने इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए बड़े-बड़े उद्योगपतियों से पैसा लिया। दूसरी तरफ कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज कर दिए।यह चुनिंदा अरबपतियों और देश की गरीब जनता के बीच का चुनाव है।

Leave a comment