दिल्ली में सूरज की तपिश पर बादलों का होगा डेरा, चलेंगी तेज हवाएं

दिल्ली में सूरज की तपिश पर बादलों का होगा डेरा, चलेंगी तेज हवाएं

WEATHER: देशभर में भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। हालांकि मौसम विभाग के ओर से एक राहत भरी खबर सामने आ रही है। बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अगले 24 घंटे में मौसम करवट लेना शुरू कर देगी। बादल छाए रहने के साथ-साथ हवाए भी चल सकती है। वहीं हल्ली बारिश होने की भी संभावना जताई जा रही हैं, जिससे दिल्ली के लोगों को काफी राहत मिलने वाली है।

जानकारी के मुताबिक कल अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा है। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री गम 18.3 डिग्री सेल्सियस रहा था। पीतमपुरा सर्वाधिक गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसके अलावा नजफगढ़ में 40, रिज में 39.7,मुंगेशपुर व आया नगर में 39.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा था।

इन राज्यों में चलेगी गर्म हवा

वहीं गंगीय पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों में लू से लेकर गंभीर लू की स्थिति बनी रहेगी। तेलंगाना और तमिलनाडु की बात करें तो यहां भी अलग-अलग इलाकों में लू चलती रहेगी, जिससे अधिकतम रारा 43-46 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। इसके साथ ही ओडिशा,महाराष्ट्र,आंध प्रदेश और पश्चिम बगाल के कई हिस्सों में 40-43 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान है। वहीं कर्नाटक,राजस्थान,उत्तर प्रदेश,झारखंड,छतीसगढ़,मध्य प्रदेश और गुजरात में अभी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

Leave a comment