
Lok Sabha Election 2024: 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान होना है। चुनाव से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिहार के गया में पहुंचे। गया में गृह मंत्री ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस तुष्टिकरण करने वाली पार्टी है। कांग्रेस के लोग कहते हैं कि वे फिर से मुस्लिम पर्सनल लॉ लाएंगे। ऐसे में कांग्रेस वालों को शर्म करनी चाहिए।
वो ऐसा कहकर और कितनी बार देश को तोड़ने का काम करेंगे। गृहमंत्री ने कहा, मेरी आपसे प्रार्थना है कि इस बार बिहार की सभी 40लोकसभा सीटें बीजेपी को जिता दें और देशभर में पीएम नरेंद्र मोदी को 400सीटें दिलाएं। भारत विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। साल 2014में बिहार में 40में 31सीटें एनडीए जीता था। फिर 2019में हमें 39सीटें मिलीं और इस बार 40की 40एनडीए की झोली में डाल दीजिए। पीएम मोदी को तीसरी बार पीएम बनाएं और 400लोकसभा सीट पार कराएं।
‘पीएम मोदी सारे वादे पूरे करेंगे’
उन्होंने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी अपने सारे वादे पूरे करेंगे। पीएम मोदी ने वादा किया था कि इस देश के अर्थतंत्र को तीसरे नंबर पर पहुंचना है उसे पूरा करना है। मोदी जी ने राम मंदिर बनवाने का काम किया। रामलला पहली बार रामनवमी अयोध्या में अपने मंदिर में मनाएंगे। गृह मंत्री ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा, ये लोग विकास नहीं केवल भ्रष्टाचार कर सकते हैं।
‘ये लोग भ्रष्टाचार करते-करते थकते नहीं’
कांग्रेस और राजद ने 12 लाख करोड़ के घपले-घोटाले किये हैं और अभी भी मन नहीं भरा है। लेकिन, मोदी जी 23 सालों से मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री हैं लेकिन उनके ऊपर आज तक भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं लगा है। वहीं झारखंड में कांग्रेस नेता के यहां 350 रुपये कैश मिला था तब नोट गिनते-गिनते कई मशीनें गर्म हो गयी थीं। लेकिन ये लोग भ्रष्टाचार करते-करते थकते नहीं है।
Leave a comment