Lok Sabha Election 2024: ‘नरेंद्र मोदी और BJP का मकसद सिर्फ सत्ता हासिल करना है’ चुनावी सभा में भाजपा पर जमकर बरसीं प्रियंका गांधी

Lok Sabha Election 2024: ‘नरेंद्र मोदी और BJP का मकसद सिर्फ सत्ता हासिल करना है’ चुनावी सभा में भाजपा पर जमकर बरसीं प्रियंका गांधी

PM Modi In Chamba: हिमाचल के चंबा में प्रियंका गांधी ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा, "हिमाचल प्रदेश में लोकसभा के साथ 6 उपचुनाव भी हैं, जिसपर आपकी राज्य सरकार का भविष्य निर्भर है। नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश की सरकार गिराने की कोशिश की। नरेंद्र मोदी और BJP का मकसद सिर्फ सत्ता हासिल करना है। फिर चाहे हिमाचल की जनता को गुमराह या उनसे झूठ ही क्यों ना बोलना पड़े।

प्रियंका गांधी ने कहा, "देवभूमि हिमाचल प्रदेश की शांतिप्रिय जनता ने लोकतंत्र के जरिये एक सरकार चुनी जिसे भाजपा ने धनबल और सत्ता के जोर से गिराने की साजिश रची। इसे लेकर हिमाचल प्रदेश की जनता में बहुत आक्रोश है। देवभूमि के ईमानदार व सीधे-साधे लोग भाजपा की बेईमानी वाली राजनीति से मुक्ति चाहते हैं और प्रदेश की सभी सीटों पर कांग्रेस को भारी बहुमत से विजयी बनाने का संकल्प ले चुके हैं।

पीएम मोदी ने पर प्रियंका गांधी ने कसा तंज

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा, "नरेंद्र मोदी यहां पर्यटक की तरह आते हैं। वे अपना कैमरा निकालकर फोटो खींचते हैं और उनकी फोटो कोई और खींचता है। मोदी जी हिमाचल को अपना दूसरा घर बताते हैं, लेकिन आपदा के समय अपना मुंह तक नहीं दिखाते।

Leave a comment