Lok Sabha Election 2024: इंडिया गठबंधन को लेकर अमित शाह ने किया बड़ा दावा, कहा- बिहार में खाता नहीं खुलेगा

Lok Sabha Election 2024: इंडिया  गठबंधन को लेकर अमित शाह ने किया बड़ा दावा, कहा- बिहार में खाता नहीं खुलेगा

Amit Shah in Ara: बिहार के आरा में गृह मंत्री अमित शाह ने एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने इंडिया गठबंधन पर जमकर बरसे  एक जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "ये कांग्रेस और लालू जी का घमंडिया गठबंधन हमें डराता है कि PoK की बात मत करो, पाकिस्तान के पास एटम बम है। मैं लालू यादव एंड कंपनी से कहना चाहता हूं कि हम तो भाजपा वाले हैं, पाकिस्तान के एटम बम से नहीं डरते। PoK हमारा है, रहेगा और हम उसको लेकर रहेंगे, ये भाजपा का संकल्प है।"

अमित शाह ने कहा, "यहां (बिहार में) लालू जी एक जमाने में कहते थे - तेल पिलावन, लठिया घुमावन और यहां बाहुबलियों का राज था। क्या आपको ऐसा जंगलराज फिर चाहिए?मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि जब तक नरेन्द्र मोदी जी हैं, तब तक यहां जंगलराज वापस नहीं आ सकता। उन्होंने कहा, "लालू जी का पूरा जीवन परिवार के लिए गया है। यादव समाज भी गलत मुगालते में है कि लालू जी यादवों के लिए काम कर रहे हैं।"

'घमंडिया गठबंधन' का बिहार में खाता नहीं खुलेगा- अमित शाह

अमित शाह ने कहा, "लालू के दोनों लाल बिहार में मंत्री बने, एक पुत्री राज्य सभा में सांसद है, दूसरी पुत्री को सिवान से सांसद बनाया, राबड़ी देवी को मुख्यमंत्री बनाया और राबड़ी देवी के दोनों भाइयों को मंत्री और सांसद भी लालू जी ने बनाया। लालू जी के मन में आपके लिए कोई जगह नहीं है। 5 चरणों के बाद मोदी जी को 310 सीटें मिली हैं। 'घमंडिया गठबंधन' का बिहार में खाता नहीं खुलेगा।"

Leave a comment