
Murder In Deoria: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के सोहनपुर में दिवाली की रात बड़ी घटना को अंजाम दिया गया है। यहां जुआ खेलने के दौरान शराब माफिया अजित सिंह उर्फ जड़ी सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की वजह आपसी रंजीश बताई जा रही है। बता दें कि, अजित ग्राम प्रधान भी था। फिलहाल, वह जमानत पर जेल से बाहर आया था।
पुलिस ने मामला किया दर्ज
इस मामले में देवरिया के एसपी संकल्प शर्मा ने बयान जारी किया है। उन्होंने बताया कि दिवाली की रात अजित की हत्या की गई है और इस घटना की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले में पीड़ित परिवार से पूछताछ की गई है। साथ ही कहा कि अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले में पुलिस ने हत्या की घाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
जुआ खेलने के दौरान हत्या
गौरतलब है कि, देवरिया के बनकटा निवासी मृतक अजित शराब तस्कर था। वह दिवाली की रात सोहनपुर जुआ खेलने गया था। वहीं, जुआ खेलने के दौरान अजित का बदमाशों से झगड़ा हो गया था। जिसके बाद बदमाशों ने अजित की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि सभी बदमाश बिहार के रहने वाले हैं और शराब तस्करी का काम करते हैं। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक, अजित पर देवरिया और बिहार के थान में लगभग एक दर्जन मुकदम दर्ज थे। जिसमें शराब तस्करी, मारपीट व हत्या के मामले भी शामिल है। बता दें कि, अजित सिंह शराब तस्करी मामले में सिवान जेल में बंद था और 10 दिन पहले जमानत पर छूट कर आया था।
Leave a comment