Search KhabarFast

Press ESC to close

आरक्षण की मांग को लेकर लिंगायत समुदाय का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

आरक्षण की मांग को लेकर लिंगायत समुदाय का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Protest Of Lingayat Community: कर्नाटक के बेलगावी में मंगलवार यानी 10 दिसंबर को लिंगायत पंचमसाली समुदाय का आरक्षण की मांग को लेकर जारी विरोध-प्रदर्शन हिंसक हो गया। पुलिस ने समुदाय के धार्मिक प्रमुख बसवजय मृत्युंजय स्वामीजी की अगुवाई में प्रदर्शन कर रहे लोगों पर लाठी भांजी है।

बताया जा रहा है कि प्रदर्शनकारी पुलिस द्वारा की गई बैरिकेडिंग को तोड़कर विधानसभा की ओर बढ़ने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान लिंगायत पंचमसाली समुदाय के लोगों और सुरक्षाकर्मियों के बीच में टकराव हो गया। जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया।   

पुलिस ने लोगों को लिया हिरासत में  

दूसरी तरफ प्रदर्शनकारियों ने पहले ही कहा था कि अगर उनकी मांग को नहीं माना गया तो वे विधानसभा की घेराबंदी करेंगे। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लाठी चलाया है। इसके बाद पुलिस ने विपक्षी भाजपा के कई विधायकों और मृत्युंजय स्वामी के साथ-साथ उनके कई समर्थकों को एहतियातन हिरासत में लिया गया है।   

बातचीत के लिए नहीं आए                          

वहीं, इस झड़प को लेकर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का भी बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा कि पंचमसाली समुदाय के नेताओं को बातचीत के लिए बुलाया गया था लेकिन, वे नहीं आए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में लड़ने का अधिकार है और हम लड़ने के अधिकार का विरोध नहीं कर रहे हैं।   

भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने                         

कर्नाटक में लिंगायत पंचमसाली समुदाय के लोगों द्वारा जारी इस विरोध प्रदर्शन ने कांग्रेस और भाजपा के बीच राजनीतिक विवाद हो गया है। सोमवार को विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन पंचमसाली समुदाय के आरक्षण कोटा आंदोलन के राजनीतिक नेताओं में से एक भाजपा के बसनगौड़ा पाटिल यतनाल ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया सहित कांग्रेस के विधायकों के साथ तीखी बहस की।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, अकासा एयर और स्पाइसजेट के विमान टकराए, यात्री सुरक्षित

Two Air planes collide:दिल्ली एयरपोर्ट पर गुरुवार को स्पाइसजेट के एक B737-700 विमान के साथ ग्राउंड पर हादसा हुआ। टैक्सी करते समय यह अकास एयर की फ्लाइट से टकरा गया। स्पाइसजेट के प्रवक्ता के मुताबिक, इस घटना में स्पाइसजेट विमान का राइट विंग क्षतिग्रस्त हुआ है। वहीं, दूसरे विमान के लेफ्ट हैंड हॉरिजॉन्टल स्टेबलाइजर को भी नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद स्पाइसजेट का यह विमान दिल्ली में ही ग्राउंड कर दिया गया है। फिलहाल इसे उड़ान के लिए उपयोग में नहीं लिया जा रहा है।

बेटे की चाहत बनी त्रासदी...अहमदाबाद में कपल ने बेटियों को दिया जहर! जानिए क्या है पूरा मामला

Ahmedabad Dosa Death Case: गुजरात के अहमदाबाद में चांदखेड़ा इलाके का डोसा डेथ केस अब एक साधारण फूड पॉइजनिंग से आगे बढ़कर खौफनाक हत्याकांड का रूप ले चुका है।

‘जिस-जिसने विरोध किया है, महिलाओं ने उसे माफ नहीं किया है’ लोकसभा में पीएम मोदी ने विपक्ष का दिया संदेश

Nari Shakti Vandan Adhiniyam: लोकसभा में महिला आरक्षण और परिसीमन पर तीन दिन के विशेष सत्र के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि "हमारे देश में जब से महिला आरक्षण को लेकर चर्चा हुई और उसके बाद जब-जब चुनाव आया है, महिलाओं को मिलने वाले इस अधिकार का जिस-जिस ने विरोध किया है, महिलाओं ने उसे माफ नहीं किया है। 2024 के चुनाव में ऐसा नहीं हुआ, ऐसा इसलिए नहीं हुआ क्योंकि तब सबने सर्वसम्मति से इसे पारित किया तो यह विषय ही नहीं रहा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें