Search KhabarFast

Press ESC to close

रूम हीटर का इस्तेमाल करते समय इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकती है गंभीर समस्या

रूम हीटर का इस्तेमाल करते समय इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकती है गंभीर समस्या

Room Heater Safety Tips: सर्दियों में ठंड बढ़ने के साथ ही लोग रूम हीटर का इस्तेमाल करने लगते हैं। यह शरीर को गर्म रखने और ठंड से राहत देने का एक आसान तरीका है। लेकिन यह आसान तरीका भी कभी-कभा जानलेवा हो सकता है। क्योंकि बिना सावधानी के रूम हीटर का उपयोग स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए खतरे का कारण बन सकता है। तो आइए जानते हैं, कैसे आप सुरक्षित तरीके से रूम हीटर का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

रूम हीटर का इस्तेमाल करते समय बरतें सावधानियां

1. हीटर की दूरी सबसे जरूरी -रूम हीटर को हमेशा दीवार, पर्दे या किसी ज्वलनशील वस्तु से कम से कम 1–2फीट दूर रखें। इसके अलावा कपड़े, कागज या फर्नीचर के पास हीटर रखने से आग लगने का खतरा बढ़ जाता है। हीटर को हमेशा फ्लैट और स्थिर सतह पर रखें।

2. सुरक्षित बिजली का इस्तेमाल करें -हीटर को हमेशा अलग सॉकेट में लगाएं और एक ही सॉकेट पर ज्यादा उपकरण न लगाने से शॉट सर्किट का खतरा बना रहता है। तार और प्लग को समय-समय पर जांचते रहें। अगर तार फटा या घिसा हुआ है, तो उसे तुरंत बदलें।हीटर को बच्चों और पालतू जानवरों की पहुंच से दूर रखें।

3. हीटर को लगातार चलाने से बचें -लगातार हीटर चलाने से कमरे की हवा सूखी हो सकती है और त्वचा, आंखों और नाक पर असर पड़ सकता है। हर 1–2घंटे के बाद हीटर को 5–10मिनट के लिए बंद कर दें और कमरे में ताज़ी हवा आने दें। आजकल के हीटर में ऑटो शट-ऑफ और ओवरहीटिंग प्रोटेक्शन जैसी सुविधाएं होती हैं। इसलिए हमेशा ऐसे हीटर का चुनाव करें, जिसमें ये सुरक्षा फीचर्स मौजूद हों।

4. हवा को नम रखें -हीटर के कारण कमरे की हवा बहुत सूखी हो जाती है। ह्यूमिडिफ़ायर या कमरे में पानी की कटोरी रखकर हवा में नमी बनाए रखें। सूखी हवा से खांसी, गले की जलन और त्वचा की समस्याएं हो सकती हैं।

5. हीटर का नियमित रखरखाव -हीटर को समय-समय पर साफ करें और धूल-मिट्टी से बचाएं। फिल्टर और वेंट्स को ब्लॉक न होने दें। खराब हीटर का इस्तेमाल न करें, इससे शॉर्ट सर्किट या आग लगने का खतरा रहता है।

सर्दियों में रूम हीटर का इस्तेमाल सुविधा तो देता है, लेकिन सावधानी न बरतने पर यह गंभीर स्वास्थ्य और सुरक्षा जोखिम भी पैदा कर सकता है। हीटर की सही दूरी, समय नियंत्रण, सुरक्षित बिजली कनेक्शन और हवा में नमी बनाए रखने जैसी आदतें अपनाकर आप सुरक्षित और गर्म सर्दियां बिता सकते हैं। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

BSNL Pay App हुआ शुरू, यूजर्स के लिए रिचार्ज और पेमेंट करना होगा आसान

BSNL अपने ग्राहकों के लिए एक खास ऐप लेकर आया है जिसे उनकों बड़ी राहत मिलने वाली है। आपको बता दें कि BSNL ने अपने ग्राहकों के लिए खास BSNL Pay लॉन्च किया है। ये फीचर आपको BSNL की ऑफिशियल Selfcare App में मिलेगा।

itel ने भारत में लॉन्च किया A100 Pro, मिलेगी 5000mAh की बैटरी और अपग्रेड फीचर्स

itel ने भारतीय मार्किट में अपना नया स्मार्टफोन 'itel A100 प्रो' लॉन्च किया है। कंपनी के अनुसार यह इस साल फरवरी में आए A100 का अपग्रेडेड वर्जन है। इस स्मार्टफोन की खासियत इसकी मजबूती व फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट का ऑफर है।

Success Story: गरिमा ने हिंदी मीडियम से की पढ़ाई...फिर IAS बनने का जुनून; 2 बार क्रैक की UPSC

UPSC को देश की सबसे कठिन परीक्षा में से एक माना जाता है। इस परीक्षा को पास करने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है। कई उम्मीदवार कई बार प्रयास करने के बाद भी यूपीएससी एग्जाम क्रैक नहीं कर पाते।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast