क्या आप भी लगातार 3 घंटे चलाते है स्मार्टफोन, तो हो जाएं सावधान, वरना इस बीमारी से हो सकते है ग्रस्त!

क्या आप भी लगातार 3 घंटे चलाते है स्मार्टफोन, तो हो जाएं सावधान, वरना इस बीमारी से हो सकते है ग्रस्त!

Smartphone: आधुनिक युग में फोन का इस्तेमाल ज्यादा बढ़ गया है। छोटे से छोटा और बड़े से बड़े लोग स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते है। आमतौर पर स्मार्टफोन को लोगों की सुविधाओं के लिए बनया गया था लेकिन कई लोग इसका काफी गलत इस्तेमाल करते है। इसमे से एक है ठगी। लोग स्मार्टफोन के जरिए किसी भी व्यक्ति के पास लिंक भेज देते है और फिर उस लिंक से पूरे बैंक को खाली कर देते है।   

इसके अलावा फोन के कई सारे नुकसान है जिसमें से एक है आंखें। फोन का ज्यादा इस्तेमाल लोंगों को अंधा बना सकते है। यह एक स्टडी में खुलासा हुआ है। दरअसल प्रमाण ब्राजील के शोधकर्ताओं के एक समूह द्वारा रिसर्च की गई जिसमें रीढ़ की हड्डी के स्वास्थ्य के लिए कई जोखिम कारकों की पहचान की, जिसमें पेट के बल बैठना या लेटना और हर दिन तीन घंटे से अधिक समय तक स्क्रीन का उपयोग करना शामिल है। साइंटिफिक जर्नल में छपी एक रिपोर्ट में सामने आया कि एक दिन में 3 घंटे से ज्यादा स्मार्टफोन का इस्तेमाल करने से टीनएजर्स को पीठ दर्द या खराब पॉस्चर की समस्या हो सकती है।

ये स्टडी थेरैसिक स्पाइन पेन पर कंद्रित था,थोरैसिक रीढ़ छाती के पीछे स्थित होती है जो कि कंधे के ब्लेड के बीच और गर्दन के नीचे से कमर तक फैली होई है,इस शोध में हाई स्कूल के पहले और दूसरे वर्ष के 14 से 18 साल के पुरुष औऱ महिला छात्रों को शामिल किया गया था। इसमें 1628 छात्रों ने हिस्सा लिया था। शोध में पता चला है कि थोरैसिक स्पाइन पेन से लड़कों के मुकाबले लड़कियां ज्यादा प्रभावित हैं।

Leave a comment