
Blue Zone Diet:आज भी दुनिया में ऐसे लोग मौजूद है, जिनकी उम्र 100 साल पार हो चुकी है। लेकिन कभी आपने सोचा है ऐसे लोग किस कैटेगरी में आते हैं और सबसे बड़ी बात यह लोग नाश्ते में क्या खाते हैं? तो चलिए इस राज से पर्दा उठाते हैं। बता दें, दुनिया में कुछ ऐसे इलाके हैं जहां लोग औसतन 100 साल या उससे ज्यादा उम्र तक जीते हैं। इन्हें 'ब्लू जोन' कहा जाता है, जैसे जापान का ओकिनावा, इटली का सार्डिनिया, कोस्टा रिका का निकोया, ग्रीस का इकारिया और अमेरिका का लोमा लिंडा। इन इलाकों के लोगों की लंबी उम्र का राज उनकी जीवनशैली में छिपा है, खासकर उनके खान-पान में।
ब्लू जोन के प्रमुख शोधकर्ता डैन बुटनर (Dan Buettner) ने दशकों की रिसर्च से पता लगाया है कि इन लोगों की डाइट ज्यादातर शाकाहारी और पौधे-आधारित होती है, जिसमें मांस बहुत कम या न के बराबर होता है। हाल की रिसर्च (2025 तक) बताती है कि नाश्ता इन लोगों के लिए दिन का सबसे बड़ा और पौष्टिक भोजन होता है, जो ऊर्जा देता है और बीमारियों से बचाता है।
100 साल तक जीने वाले लोग क्या खाते है?
बुटनर की किताबों और हालिया इंटरव्यूज में जोर दिया गया है कि ब्लू जोन में लोग मीठी चीजों या प्रोसेस्ड फूड से दूर रहते हैं। इसके बजाय, वे साबुत अनाज, सब्जियां, फल और बीन्स जैसी चीजें खाते हैं। आइए जानते हैं, वे नाश्ते में कौन-सी शाकाहारी चीजें पसंद करते हैं और क्यों ये लंबी उम्र का राज हैं।
1. बीन्स और दालें
हाल के रिसर्च से पता चला है कि ब्लू जोन के लोग हर रोज लगभग एक कप बीन्स खाते हैं, जो लंबी उम्र से जुड़ा सबसे मजबूत फूड है। नाश्ते में ब्लैक बीन्स, चने, दाल या सोयाबीन को शामिल करते हैं। क्योंकि ये प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल कम करते हैं और पाचन सुधारते हैं। रिसर्च की मानें तो रोजाना आधा कप बीन्स खाने से जीवन 4 साल बढ़ सकती है।
2. हरी पत्तेदार सब्जियां
स्पिनैच, केल, चार्ड या पालक जैसी सब्जियां ब्लू जोन डाइट का आधार हैं। नाश्ते में इन्हें सॉटे करके या स्मूदी में मिलाते हैं। सार्डिनिया में लोग बीट टॉप्स या टर्निप ग्रीन्स खाते हैं। हरी पत्तेदार सब्जियां एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती हैं, जो उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करती हैं। एक अध्ययन के मुताबिक, रोजाना एक कप पकी हुई हरी सब्जियां खाने से 4 साल में मौत का खतरा आधा हो जाता है।
3. साबुत अनाज
ओट्स, बार्ले, ब्राउन राइस या साबुत गेहूं की ब्रेड नाश्ते का मुख्य हिस्सा होती है। इकारिया में लोग बार्ले का उपयोग करते हैं, जो लंबी उम्र से जुड़ा है। साबुत अनाज धीमी ऊर्जा देते हैं और ब्लड शुगर कंट्रोल करते हैं। ब्लू जोन में लोग प्रोसेस्ड अनाज से दूर रहते हैं।
4. फल और सब्जियां
ताजे फल जैसे सेब, बैरीज या एवोकाडो, और सब्जियां जैसे शकरकंद नाश्ते में आम हैं। रोजाना एक फल खाने से 4 साल में मौत का खतरा 60% कम हो जाता है। ये विटामिन्स और मिनरल्स प्रदान करते हैं।
5. नट्स और सीड्स
बादाम, अखरोट या चिया सीड्स को दो मुट्ठी रोजाना खाते हैं। ये हृदय स्वास्थ्य सुधारते हैं और 2-3 साल ज्यादा जीवन देते हैं।
Leave a comment