
Health: गर्मियों का मौसम आ गया है और अब लोग शरीर को ठंडा रखने के लिए फलों का ज्यादा सेवन करेंगा जिसमें तरबूज सबसे पहले आता है। वहीं कई दिनों तक उसे सही रखने के लिए तरबूज के लोग फ्रिज में रख देते है लेकिन क्या आपको पता है तरबूज में फ्रिज रखने से कई बीमारियों को नौता दे देता है।
दरअसल तरबूज (Watermelon) भी एक ऐसा फल है, जिसे गलती से भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। इसके कई नुकसान होते हैं। ऐसा माना जाता है कि तरबूज को जैसे ही हम फ्रिज में रखते हैं, उसकी पौष्टिकता खत्म होने लगती है। तरबूज को अगर काटकर फ्रिज में रख देते हैं तो इससे फूड पॉइजनिंग का खतरा हो सकता है।
तरबूज को फ्रिज में रखने के नुकसान
•रसीलापन का नुकसान: फ्रिज में तरबूज को रखने से उसका जूसीपन कम हो जाता है। यह इसलिए होता है क्योंकि फ्रीजर की ठंड में तरबूज के ऊपर की परत कमजोर हो जाती है जो उसके रस को बाहर निकलने से रोकती है। इससे तरबूज खुशबूहदर नहीं रहता है।
•टेक्सचर का नुकसान: फ्रिज में तरबूज को रखने से उसका टेक्सचर कमजोर हो जाता है जो उसे मुलायम नहीं रहने देता है।
•आरोग्य का नुकसान: फ्रिज में तरबूज को रखने से उसके आरोग्यदायक गुणों का नुकसान होता है। इसके अलावा, फ्रिज में तरबूज रखने से उसका स्वाद बदल सकता है और यह बेहतर नहीं लगता है।
सेहत का खजाना है तरबूज
•पानी की कमी नहीं होती- गर्मी के मौसम में तरबूज काफी अच्छा फल माना जाता है। यह शरीर को हाइड्रेटेड रखने का काम करता है। गर्मी में तरबूज खाने से पानी की कमी पूरी होती है और आप सेहतमंद रहते हैं।
•वेट लॉस - अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो तरबूज मददगार हो सकता है। इसमें कैलोरी काफी कम पाया जाता है। वेट लॉस करने वालों के लिए यह काफी अच्छा ऑप्शन माना जाता है।
•पाचन -तरबूज में फाइबर अच्छी खासी मात्रा में मिलता है। यह पाचन के लिए काफी जबरदस्त फल होता है। इसे खाने से काफी समय तक भूख नहीं लगती है और इससे आपका डाइजेशन दुरुस्त होता है।
•दिल- दिल की सेहत के लिए तरबूज काफी फायदेमंद होता है। इसमें पोटेशियम ज्यादा मात्रा में मिलती है। यह हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में हेल्प करता है और दिल की सेहत को दुरुस्त रखने का काम करता है।
Leave a comment