
Disadvantage of Coconut Water: नारियल एक ऐसा फल जो हर मौसम में सेहत के लिए लाभप्रद माना जाता है। साथ ही गर्मियों में नारियल पानी पीना सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इसमें कई सारे ऐसे विटामिंस मिलते हैं, जिससे शरीर में इलेक्ट्रोलाइट की मात्रा बढ़ती है। इसके सेवन से शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं, जिससे बॉडी की स्किन ग्लो करती दिखती है।लेकिन जैसे हर सिक्के के दो पहलू होते है कुछ ऐसा ही नारियल पानी के साथ भी है। नारियल पानी सेहत के लिए कभी कभी खतरनाक भी साबित हो सकता है ।आज हम आपको नारियल पानी के नुकसान के बारे में बताएंगे
शरीर लकवे का हो सकता है शिकार
नारियल पानी में सोडियम, पोटेशियम और मैंगनीज जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं। इसकी सीमित मात्र शरीर के पोषण के लिए अच्छी होती है लेकिन जरूरत से ज्यादा नारियल पानी पीने पर शरीर में पोटेशियम की मात्रा बढ़ सकती है, जिससे शरीर लकवे यानी पैरालाइसिस का शिकार हो सकता है।
हो सकता है डायरिया
नारियल पानी में मोनोसैकराइड्स, फर्मेंडेट ऑलिगोसेकेराइड्स और पॉलीओल्स होते हैं। ये शॉर्ट- चेन कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं। अगर शरीर में इन तत्वों की मात्रा ज्यादा हो जाए तो वे बॉडी से पानी सोखने लगते हैं, जिससे डायरिया, उल्टी-दस्त, गैस-एसिडिटी जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। लिहाजा रोज नारियल पीने से बचें और इसे कभी-कभी ही पिएं।
बढ़ जाता है शुगर लेवल
जिन लोगों को हाई ब्लड शुगर यानी डायबिटीज की बीमारी है, उन्हें ज्यादा नारियल पानी नहीं पीना चाहिए। इसमें शुगर और हाई कैलोरी होती है, जिसके सेवन से शरीर में शुगर की मात्रा तेजी से बढ़ने लगती है। अगर आपको नारियल पानी पीने का मन भी है तो पहले अपने डॉक्टर से सलाह लेना न भूलें। उसके बाद ही इसका सेवन करें।
घट सकता है ब्लड प्रेशर
नारियल पानी में पोटेशियम की ज्यादा मात्रा होने की वजह से इसे जरूरत से ज्यादा पीना सेहत को नुकसान पहुंचाता है। इसकी वजह से शरीर का ब्लड प्रेशर लेवल अचानक कम हो सकता है और चक्कर आने शुरू हो सकते हैं। इसके चलते पीड़ित की जान को भी खतरा हो सकता है।
Leave a comment