
SUMMER: गर्मियों का मौसम आ गया है। हालांकि बारिश की वजह से कुछ दिन थोड़ी ठंड महसूस हो रही है। वहीं मग्रमियों के मौसम में लोग दही (Curd) खूब खाते है। कहा जता है कि दही गर्मी को शरीर से बाहर निकालती है। कुछ लोग दही में चीनी (Sugar) मिलाकर खाते हैं, तो कुछ लोग नमक (Salt) के साथ इसका लुत्फ उठाते हैं।लेकिन इन दोनों में से क्या मिलाएं जो सबसे ज्यादा फायदा करती है। चलिए जानते है।
गर्मियों के समय में दही में नमक मिलाएं
गर्मियों के समय में दही में नमक मिलाना ज्यादा फायदेमंद होता है क्योंकि उसमें मौजूद इलेक्ट्रोलाइट्स को पूर्ण करने में मदद करता है। गर्मियों में ज्यादातर लोग अधिक पसीना बहाने के कारण उन्हें इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो सकती है। नमक दही में शामिल करने से इसकी कमी को पूरा किया जा सकता है और शरीर को ठंडक प्रदान करने में भी मदद मिलती है। अगर आप चाहते हैं तो आप अपनी पसंद के अनुसार थोड़ी सी चीनी भी डाल सकते हैं, लेकिन ध्यान रखें कि अधिक चीनी का सेवन शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है।
गर्मियों में दही मे चीनी
गर्मियों में दही में चीनी का सेवन करना अधिक उपयुक्त नहीं होता है। गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए दही बहुत ही फायदेमंद होती है लेकिन चीनी का सेवन शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है। गर्मियों में अधिक चीनी का सेवन शरीर के तापमान को बढ़ा सकता है जो आपको और अधिक पसीना बहाने के लिए मजबूर कर सकता है। इसलिए, गर्मियों में दही में नमक को ही डालकर खाना अधिक फायदेमंद होता है।
Leave a comment