सुबह कॉफी पीने की आदत हो सकती है जानलेवा,जानें कैसे

सुबह कॉफी पीने की आदत हो सकती है जानलेवा,जानें कैसे

Health Tips: कॉफी एक ऐसा पेय पदार्थ जिसके बगैर कई लोगों की सुबह नहीं होती। कॉफी न केवल आपके दिमाग और फोकस में सुधार करती है, बल्कि ये कई प्रकार से लाभदायक होती है।कॉफी का सेवन सब लोग अलग तरह से करते हैं, किसी को हॉट कॉफी पसंद है तो कुछ लोग कोल्ड कॉफी पीना पसंद करते हैं। पूरी दुनिया में तेल के बाद कॉफी ही ऐसा दूसरा उत्पाद है, जिसका सबसे अधिक व्यापार होता है।  लेकिन, ये जानलेवा भी साबित हो सकती है अगर इसे सुबह सुबह खाली पेट पिया जाए।

  • दरअसल, खाली पेट कॉफी पीना सूजन, नॉजिया, अपच का कारण बन सकता है। कॉफी पेट के एसिड के उत्पादन को बढ़ा सकती है या उत्तेजित कर सकती है। यह पेट में हानिकारक एसिड के उत्पादन को बढ़ा देती है, जिससे पाचन संबंधी समस्या हो सकती है।
  • साथ ही सुबह खाली पेट कॉफी पीने से ब्लड शूगर लेवल भी बढ़ सकता है। जिससे डायबटिज का भी खतरा बढ़ सकता है।
  • यही नहीं खाली पेट कॉफी पीना लेवोथायरोक्सिन (सिंथेटिक थायराइड हार्मोन) के अवशोषण को प्रभावित करता है। जिससे T4से T3हार्मोन के परिवर्तन पर प्रभाव पड़ता है।
  • खाली पेट कॉफी पीने से आपको घबराहट, कंपकंपी और मूड बदलने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। कैफीन आपको बहुत जल्दी चिड़चिड़ा बना सकता है। हार्वर्ड टी.एच.चैन स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के अनुसार कैफीन 45मिनट के अंदर शरीर में अवशोषित हो जाता है। जिससे कॉफी पीने के 15मिनट से दो घंटे के अंदर आप चिड़चिड़ापन महसूस कर सकते हैं।

      अगर आपको कॉफी पीने का शौक सुबह-सुबह है तो आप कॉफी के साथ कुछ खा लें या फिर कुछ खाने के          एक घंटे बाद ही कॉफी पीए।

Leave a comment